फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टइंडीज का भविष्य सुनहरा: सैमी

Mon, 08 Oct 2012 01:31 PM IST
कोलंबो/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वकप टी-20 के खिताबी मुकाबले में मिली शानदार जीत से उत्साहित वेस्टइंडीज के कप्तान डैरेन सैमी ने कहा है कि इस जीत से साफ है कि वेस्टइंडीज में क्रिकेट का सुनहरा दौर लौटने को है। विश्वकप टी-20 के फाइनल मुकाबले में कल यहां श्रीलंका पर 36 रनों से मिली जीत के बाद कप्तान सैमी ने कहा हमें अब उम्मीद है कि हम किसी भी अच्छी टीम के खिलाफ जीत दर्ज कर सकते हैं। हमने गत वर्ष भी इसका सबूत दिया था लेकिन हम जीत नहीं पाए थे।
विज्ञापन


लेकिन अब मुझे उम्मीद है कि टीम की यह जीत वेस्टइंडीज में क्रिकेट के भविष्य के लिए अहम साबित होगी। क्रिकेट के खेल में बेहतरीन टीम मानी जाने वाली वेस्टइंडीज की टीम पिछले लंबे समय से मैदान पर संघर्ष करती हुई नजर आ रही थी। ऐसे में 33 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद विश्वकप जैसे किसी बडे टूर्नामेंट में मिली इस जीत से एक बार फिर वेस्टइंडीज क्रिकेट के सुनहरे दौर के लौटने की उम्मीद की जा रही है।

अपने प्रदर्शन को लेकर कई बार सवालों के घेरे में आ चुके कप्तान सैमी ने भी इस टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया। श्रीलंका के खिलाफ कल के फइनल मैच में सैमी ने तीन चौकों की मदद से 15 गेंदों में नाबाद 26 रनों की उपयोगी पारी खेली तथा दो विकेट चटकाए। आलराउंडर ने कहा मुझे पता है कि मेरे प्रदर्शन को लेकर सवाल उठते रहे हैं लेकिन आलोचनाओं के बावजूद मैंने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है क्योकि मैं अपनी प्रतिभा और क्षमता से वाकिफ हूं। मेरे लिए जरूरी है कि मैं अपना बेहतरीन प्रदर्शन करूं।
विज्ञापन


सैमी ने कहा हम बेशक अपनी इस जीत का जश्न मनाएंगे। हम अपने जीवन के हर लम्हे इस पल को याद करेंगे। मेरे लिए यह यादगार और शानदार क्षण है। अपनी जीत कैरेबियाई लोगों को समर्पित करते हुए कप्तान ने कहा यह ट्रॉफी मैं दुनियाभर में रहने वाले कैरेबियाई लोगों को समर्पित करना चाहता हूं। मुझे पता है कि हमारी इस जीत की खुशी में जमैका से लेकर गुआना तक लोग जश्न मना रहे होंगे। हमें पता है कि हमें आज कैसे पार्टी करनी होगी।

भगवान को इस जीत का शुक्रिया अदा करते हुए कैरेबियाई खिलाड़ी ने कहा मुझे भगवान पर दृढ़ विश्वास है। वह बेहद अलग ढंग से काम करते हैं। भगवान हमेशा करिश्मा करते हैं। इस बीच वेस्टइंडीज के लिए श्रीलंकाई खिलाडियों के हाथ से जीत छीन लाने वाले मैन आफ द मैच मार्लोन सैम्युअल्स ने खिताबी मुकाबले में मिली जीत के बाद कहा मैं आपको शब्दों में बयान नहीं कर सकता कि मेरी टीम और मेरे लिए इस जीत के क्या मायने हैं। मुझे यकीन है कि इसके बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट का भविष्य सुनहरा होगा। सैम्युअल्स ने श्रीलंका के खिलाफ् मैच में 56 गेंदों पर छह धुआंधार छक्कों और तीन चौकों की मदद से 78 रनों की शानदार पारी खेली तथा एक विकेट भी अपने नाम किया।

जीत के बाद मैदान पर देर तक डांस करते नाचते गाते और कूदते हुए कैरेबियाई खिलाडियों को देखकर श्रीलंका की हार से निराश प्रशंसक भी काफी देर तक स्टेडियम में जमे रहे। टीम के स्टार और बेहद स्टाइलिश खिलाड़ी क्रिस गेल के गैगनैम डांस स्टाइल पर हंसते हुए कप्तान सैमी ने कहा कि उनकी टीम तो बस डांस के मामले में गेल के इशारों का पालन करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें