फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WI vs PAK: वेस्टइंडीज ने तीसरे वनडे में पाकिस्तान को 202 रन से रौंदा; 295 रन का लक्ष्य देकर महज 92 रन पर समेटा

Wed, 13 Aug 2025 08:50 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद

सार

वेस्टइंडीज ने कप्तान शाई होप के नाबाद शतक के दम पर 50 ओवर में छह विकेट पर 294 रन बनाए। जवाब में मोहम्मद रिजवान की अगुआई वाली पाकिस्तान की टीम 29.2 ओवर में 92 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज ने त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे में पाकिस्तान को 202 रन से रौंद दिया। इसके साथ ही विंडीज टीम ने सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने कप्तान शाई होप के नाबाद शतक के दम पर 50 ओवर में छह विकेट पर 294 रन बनाए। जवाब में मोहम्मद रिजवान की अगुआई वाली पाकिस्तान की टीम 29.2 ओवर में 92 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन


तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला पाकिस्तान ने पांच विकेट से जीता था। इसके बाद दूसरे वनडे को वेस्टइंडीज ने डकवर्थ लुईस नियम से पांच विकेट से अपने नाम किया था। इसके साथ ही वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान से मिली टी20 सीरीज में हार का बदला भी ले लिया। तीन मैचों की टी20 सीरीज पाकिस्तान ने 2-1 से अपने नाम की थी। शतवीर होप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, सीरीज में तीन मैचों में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने वाले जेडन सील्स प्लेयर ऑफ द सीरीज बने। 

वेस्टइंडीज की पारी
पाकिस्तान के कप्तान रिजवान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही थी। ब्रैंडन किंग पांच रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद एविन लुईस और केसी कार्टी ने दूसरे विकेट के लिए 47 रन जोड़े। लुईस 54 गेंद में एक चौका और तीन छक्कों की मदद से 37 रन और कार्टी 17 रन बनाकर आउट हुए। फिर कप्तान होप ने शेरफेन रदरफोर्ड के साथ चौथे विकेट के लिए 45 रन जोड़े। रदरफोर्ड 40 गेंद में 15 रन बना सके। इसके बाद चेज ने होप के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 64 रन जोड़े। चेज ने 29 गेंद में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 36 रन की तेजतर्रार पारी खेली। इगुडाकेश मोती पांच रन बना सके। वहीं, होप ने फिर जस्टिन ग्रीव्स के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 110 रन की अटूट साझेदारी कर वेस्टइंडीज को 294 के स्कोर तक पहुंचाया। होप ने वनडे करियर का 18वां शतक पूरा किया। वह 94 गेंद में 10 चौके और पांच छक्कों की मदद से 120 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, ग्रीव्स ने 24 गेंद में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 43 रन की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से नसीम शाह और अबरार अहमद को दो-दो विकेट मिले। वहीं, सैम अयूब और मोहम्मद नवाज को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन

पाकिस्तान की पारी
जवाब में पाकिस्तान के शीर्ष चार फ्लॉप रहे। टीम के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। इनमें से पांच बल्लेबाज तो खाता तक नहीं खोल सके। टीम 29.2 ओवर में 92 रन पर सिमट गई। सैम अयूब, अब्दुल्लाह शफीक, कप्तान रिजवान, हसन अली और अबरार अहमद खाता नहीं खोल सके। वहीं, बाबर आजम नौ रन बना सके। सलमान आगा 30 रन, हसन नवाज 13 रन और मोहम्मद नवाज नाबाद 23 रन ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। हुसैन तलत एक रन और नसीम शाह छह रन बनाकर आउट हुए। वेस्टइंडीज की ओर से जेडन सील्स ने 7.2 ओवर में 18 रन देकर छह विकेट लिए। इसके अलावा मोती को दो विकेट मिले। चेज ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें