वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ छह साल बाद टी20 सीरीज जीती
वेस्टइंडीज की टीम ने भारत के खिलाफ छह साल बाद द्विपक्षीय टी20 सीरीज जीती है। पिछली बार वेस्टइंडीज ने 2017 में अपने ही घर में भारत के खिलाफ 1-0 से टी20 सीरीज जीती थी। इसके बाद से भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी20 सीरीज जीती। सबसे अहम बात यह है कि टीम इंडिया को उस टीम के खिलाफ हार मिली है जो टीम 2022 टी20 विश्व कप में सुपर-12 राउंड के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। 2024 में टी20 विश्व कप वेस्टइंडीज-अमेरिका की सह-मेजबानी में खेला जाना है। ऐसे में इस सीरीज को तैयारी के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन टीम इंडिया ने निराश किया।
भारत और वेस्टइंडीज के द्विपक्षीय सीरीज के नतीजे
| सीजन |
मैच |
भारत
जीता |
वेस्टइंडीज
जीता |
बेनतीजा |
सीरीज
विनर |
| 2010-11 |
1 |
1 |
0 |
|
IND |
| 2016 |
2 |
0 |
1 |
1 |
WI |
| 2017 |
1 |
0 |
1 |
|
WI |
| 2018-19 |
3 |
3 |
0 |
|
IND |
| 2019 |
3 |
3 |
0 |
|
IND |
| 2019-20 |
3 |
2 |
1 |
|
IND |
| 2021-22 |
3 |
3 |
0 |
|
IND |
| 2022 |
5 |
4 |
1 |
|
IND |
| 2023 |
5 |
2 |
3 |
|
WI |
टीम इंडिया ने दो साल बाद गंवाई कोई टी20 सीरीज
वहीं, टीम इंडिया को दो साल बाद किसी टी20 सीरीज में हार मिली है। पिछली बार टीम इंडिया जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज गंवाई थी। इसके बाद से भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीरीज को मिलाकर कुल 13 टी20 सीरीज खेली। इसमें से 11 में टीम इंडिया ने जीत हासिल की। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2022 में खेली गई टी20 सीरीज 2-2 से बराबर रही थी, वहीं अब वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। भारत पिछली आठ टी20 सीरीज से हारा नहीं था, लेकिन अब यह सिलसिला भी टूट गया है।
भारतीय पारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 165 रन बनाए। मैच में बारिश ने भी खलल डाला, लेकिन अंपायर पूरे 20 ओवर का खेल कराने में कामयाब रहे। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही थी। पहले ही ओवर में भारत ने यशस्वी जायसवाल का विकेट गंवा दिया था। वह चार गेंदों में पांच रन बना सके। इसके बाद तीसरे ओवर में शुभमन गिल भी नौ गेंदों में नौ रन बनाकर पवेलियन चलते बने। दोनों को अकील होसेन ने पवेलियन भेजा।
17 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद भारतीय पारी को तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को रोस्टन चेज ने अपनी ही गेंद पर बेहतरीन कैच लेकर तोड़ा। उन्होंने तिलक का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। तिलक 18 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए।
सूर्यकुमार यादव का अर्धशतक
इस बीच सूर्यकुमार यादव ने टी20 अंतरराष्ट्रीय पारी का 15वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 38 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की। अल्जारी जोसेफ की गेंद पर छक्का लगाकर सूर्या ने अर्धशतक पूरा किया। संजू सैमसन, कप्तान हार्दिक पांड्या एक बार फिर फेल रहे। सैमसन नौ गेंदों में दो चौके की मदद से 13 रन और हार्दिक 18 गेंदों में एक छक्के की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए।
अक्षर पटेल 10 गेमदों में 13 रन और अर्शदीप सिंह चार गेंदों में आठ रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप यादव खाता भी नहीं खोल सके। सैमसन, हार्दिक, अर्शदीप और कुलदीप को शेफर्ड ने आउट किया। इस तरह टीम इंडिया 165 रन बना सकी। शेफर्ड के अलावा अकील होसेन और होल्डर को दो-दो विकेट मिले। रोस्टन चेज को एक विकेट मिला।
वेस्टइंडीज की पारी
166 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम को दूसरे ही ओवर में पहला झटका लगा। अर्शदीप सिंह ने काइल मेयर्स को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। वह पांच गेंदों में 10 रन बना सके। इसके बाद तो ब्रैंडन किंग और निकोलस पूरन ने शानदार बैटिंग कर भारत के हाथों से मैच छीन लिया। पूरन और किंग के बीच दूसरे विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी हुई। इसी साझेदारी ने टीम इंडिया से मैच छीन लिया। पूरन को तिलक वर्मा ने हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराया। उन्होंने 35 गेंदों में 47 रन की पारी खेली।
पूरन ने अपनी पारी में एक चौका और चार छक्के लगाए। तिलक के अंतरराष्ट्रीय और टी20 करियर का यह पहला विकेट रहा। इस बीच ब्रैंडन किंग ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का सातवां अर्धशतक लगाया। उन्होंने शाई होप के साथ मिलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 52 रन की साझेदारी निभाई। ब्रैंडन किंग 55 गेंदों में पांच चौके और छह छक्के की मदद से 85 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, होप ने 13 गेंदों में 22 रन की नाबाद पारी खेली। भारत की ओर से अर्शदीप और तिलक को एक-एक विकेट मिला।
निकोलस पूरन और ब्रैंडन किंग