फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमैका पहुंची कोविड-19 वैक्सीन, क्रिस गेल ने पीएम नरेंद्र मोदी का जताया आभार

Fri, 19 Mar 2021 04:16 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
क्रिस गेल - फोटो : social Media
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने कोविड-19 वैक्सीन जमैका भेजने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। भारत वैक्सीन मैत्री  अभियान के जरिए उन देशों में कोविड-19 वैक्सीन भेज रहा है जो देश कोरोना वायारस महामारी के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। ये कोरोना वैक्सीन भारत में निर्मित की गई है। वैक्सीन के जमैका पहुंचने पर यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने वीडियो शेयर कर पीएम नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया। क्रिस गेल के इस वीडियो को जमैका स्थित भारतीय उच्चायोग ने शेयर किया। 

विज्ञापन


पीएम मोदी को बधाई संदेश देते हुए क्रिस गेल ने  कहा, मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित वहां के लोगों और सरकार को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने जमैका को कोविड-19 वैक्सीन मुहैया कराई, मैं इस नेक काम के लिए दिल खोलकर प्रशंसा करता हूं, मैं जल्द ही भारत आऊंगा, कोविड-19 वैक्सीन भेजने के लिए एक बार फिर शुक्रिया। 



बता दें इस महीने 8 मार्च को भारत सरकार ने 50,000 कोविड-19 वैक्सीन की खुराक जमैका भेजी थी। भारत के इस सराहनीय कदम को देखते हुए जमैका सरकार ने भी धन्यवाद दिया है। जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होल्नेस ने एक ट्वीट कर कहा, मुझे ये बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि भारत द्वारा दान की गई कोविड-19 वैक्सीन की 50,000 खुराक की खेप प्राप्त हुई है। हम भारत द्वारा भेजी गई इस सहायता के लिए गहरी संवेदना प्रकट करते हैं।  इतना ही नहीं विवयन रिचर्ड्स, रिची रिचर्डसन, जिमी एडम्स, और रामनरेश सरवन सहित आंद्रे रसेल भी भारत के इस सराहनीय कदम की जमकर प्रशंसा कर चुके हैं। 
विज्ञापन


भारत बीते दिनों से उन देशों में कोविड-19 वैक्सीन भेज रहा है जो देश कोरोना वायरस से प्रभावित रहे हैं। बीते एक साल में दुनियाभर में लाखों लोग की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई। भारत में निर्मित कोविड वैक्सीन एस्ट्राजेनेका काफी लाभाकारी है। मार्च में ही एंटीगा और बरबूडा को भारत में बनी कोविड-19 वैक्सीन की 1,75000 खुराक प्राप्त हुईं। इनमें से भारत ने 40 हजार खुराक वैक्सीन मैत्री अभियान तहत दोनों देशों को दान में दीं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें