अगले साल की शुरुआत में बांग्लादेश दौरे में आने वाली वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने कार्यक्रम में बदलाव के संकेत दिए हैं। क्रिकेट वेस्टइंडीज के मुताबिक कोरोना संक्रमण के दौर में वह अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम भेजने की तैयारी कर रहा है, लेकिन तीन टेस्ट मैचों की बजाय दो मैच खेलना चाहता है। अगले कुछ दिनों में पूरे मामले से पर्दा उठ सकता है।
विज्ञापन
ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए CWI के अध्यक्ष रिकी स्केरिट ने कहा, 'तीन से दो टेस्ट तक कम करने का विकल्प है। समस्या यह है कि हमें इसे सभी दृष्टिकोणों से देखना है। इन दिनों कोरोनो ने विश्व क्रिकेट में जो दबाव लाया है, वह राजस्व के मामले में महत्वपूर्ण है। हम बांग्लादेश आना चाहते हैं क्योंकि हम द्विपक्षीय समझौतों का सम्मान करते हैं।'
बांग्लादेश ने जहां मार्च 2019 के बाद से किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया है तो वेस्टइंडीज कोरोना के बाद क्रिकेट की पहली ऐतिहासिक सीरीज का हिस्सा था, जब उसने जुलाई में इंग्लैंड का दौरा किया था। वेस्टइंडीज फिलहाल तीन टी-20 और दो टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड का दौरा कर रहा है, जो 15 दिसंबर को समाप्त होगा।