फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WI vs AUS: टीवी अंपायर की आलोचना करना वेस्टइंडीज के कोच डेरेन सैमी को पड़ा भारी, लगाया गया भारी जुर्माना

Sun, 29 Jun 2025 12:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिजटाउन

सार

सैमी पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। सैमी ने ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीसरे अंपायर के फैसलों की आलोचना की थी
विज्ञापन
डेरेन सैमी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज के कोच डेरेन सैमी को टीवी अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक की सार्वजनिक तौर पर आलोचना करना भारी पड़ गया है। सैमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान टीवी अंपायर की आलोचना की थी जिस कारण उन पर अब कार्रवाई की गई है। सैमी पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। सैमी ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीसरे अंपायर के फैसलों की आलोचना की थी और निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) के फैसलों में निरंतरता की मांग की थी।
विज्ञापन

क्या था मामला? 
सैमी ने निराशा व्यक्त की थी कि होल्डस्टॉक का विकेट के पीछे कैच के लिए भेजे गए दो एक जैसे मामलों में फैसला अलग-अलग था। इसमें ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड को नॉटआउट दिया गया था, जबकि वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज शाई हॉप को आउट करार दिया गया था। वेस्टइंडीज के कोच ने मेजबान टीम के कप्तान रोस्टन चेज और ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन से जुड़े एलबीडब्ल्यू रेफरल का भी जिक्र किया था।
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के टेस्ट टीम के कोच के रूप में अपने पहले टेस्ट में 41 वर्षीय सैमी ने मैच अधिकारी के प्रति सार्वजनिक आलोचना या अनुचित टिप्पणी के लिए आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन का दोष स्वीकार किया जिसके बाद औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट 159 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। दूसरा टेस्ट गुरुवार से ग्रेनेडा में शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें