फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टइंडीज महिला टीम ने रचा इतिहास, बनी वर्ल्ड चैंपियन

Mon, 04 Apr 2016 12:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : pti
विज्ञापन
कोलकाता के ईडन गॉर्डंस मैदान में हुए महिला वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर वेस्टइंडीज महिला टीम ने इतिहास रच ‌दिया और पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया।
विज्ञापन


इसी मैदान में पुरुषों का वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबला भी होना है। जिसमें वेस्टइंडीज और इंग्लैंड आपस में भिड़ेंगी।

महिला वर्ल्ड कप के इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और कप्तान मेग लेनिंग और इलिस विलेनी दोनों के अर्धशतक की बदौलत 5 विकेट खोकर 148 रन बनाए।

जवाब में वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी बेहद लाजवाब रही। पहले विकेट के लिए कैरेबियाई कप्तान स्टेफनी टेलर (59) और हेले मैथ्यूज (66) के बीच 120 रनों की साझेदारी हुई। दोनों बल्लेबाजों ने टीम की बुनियाद शानदार रखी। वेस्टइंडीज ने यह मैच 8 विकेट और 3 गेंद रहते जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें