फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Indies vs England: वेस्टइंडीज की टीम से क्रिस गेल की छुट्टी, क्या मिलेगा फेयरवेल? कीरोन पोलार्ड की वापसी

Sat, 01 Jan 2022 04:52 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्रिस गेल को वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना है। वेस्टइंडीज की टीम आयरलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 की सीरीज खेलेगी। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ टी20 सीरीज में उतरेगी।
विज्ञापन
क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में एक क्रिस गेल को वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना है। 42 वर्षीय बल्लेबाज को आयरलैंड के खिलाफ किंग्स्टन के सबीना पार्क में घरेलू दर्शकों के सामने विदाई मिलने की उम्मीद थी, लेकिन फिलहाल ऐसा होते नहीं दिख रहा है। वेस्टइंडीज की टीम आयरलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 की सीरीज खेलेगी। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ टी20 सीरीज में उतरेगी।
विज्ञापन


क्रिकेट वेस्टइंडीज के प्रमुख रिकी स्केरिट ने गेल के नहीं चुने जाने पर सफाई दी है। उन्होंने क्रिकबज से कहा, "गेल बचपन से ही जमैका और वेस्टइंडीज के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वे प्रशंसकों द्वारा धन्यवाद और सम्मान के योग्य हैं। क्रिकेट वेस्टइंडीज उन्हें बेहतरीन तरीके से फेयरवेल देने के लिए सही समय का इंतजार कर रहा है। ऐसा फेयरवेल जिसका आनंद गेल उठा सके।" 

मुख्य कोच फिल सिमंस की अध्यक्षता में अंतरिम चयन पैनल ने कप्तान कीरोन पोलार्ड को टीम में वापस लाया है।  शाई होप वनडे में टीम के उपकप्तान होंगे तो निकलोस पूरन टी20 में यह जिम्मेदारी संभालेंगे। अनुभवी बल्लेबाज डैरेन ब्रावो का चयन टी20 टीम में हुआ है, लेकिन वे सिर्फ इंग्लैंड के खिलाफ ही खेलेंगे। ऑलराउंडर फैबियन एलेन भी इंग्लैंड के खिलाफ ही उतरेंगे।
विज्ञापन


आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम:
कीरोन पोलार्ड (कप्तान), शाई होप (उपकप्तान), शामराह ब्रूक्स, रोस्टन चेज, जस्टिन ग्रीव्स, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोटी, जेडेन सील्स, निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड, ओडेन स्मिथ, डेवोन थॉमस।

कोविड-19 रिजर्व: केसी कार्टी, शेल्डन कॉटरेल।

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम:
कीरोन पोलार्ड (कप्तान), निकोलस पूरन (उपकप्तान), फैबियन एलेन (सिर्फ इंग्लैंड के खिलाफ), डैरेन ब्रावो (सिर्फ इंग्लैंड के खिलाफ), रोस्टन चेज, शेल्डन कॉटरेल, डोमिनिक ड्रैक्स, शाई होप, अकील हुसैन, जेसन होल्डर, ब्रैंडन किंग, कायेल मेयर्स, रोवमन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, ओडेन स्मिथ, हेडेन वॉल्श जूनियर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें