फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गत चैंपियन वेस्टइंडीज और इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचे, श्रबसोल की हैट्रिक बनी आकर्षण का केंद्र

Sat, 17 Nov 2018 04:12 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम
विज्ञापन

गत चैंपियन वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने शनिवार को अपने-अपने मुकाबले जीतकर आईसीसी महिला वर्ल्ड टी20 अंतरराष्ट्रीय के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसी के साथ सेमीफाइनल के लिए चारों टीमों का चयन पक्का हो गया है। भारत, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची हैं।

विज्ञापन


विंडीज ने श्रीलंका जबकि इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को मात दी। सेंट लूसिया में खेले गए मुकाबले में कैरेबियाई टीम ने श्रीलंका को 83 रन के अंतर से मात दी। विंडीज ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 187 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम 18वें ओवर में 104 रन पर ढेर हो गई। 

वहीं दूसरे मैच में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मैच में श्रबसोल की हैट्रिक आकर्षण का केंद्र रही। एन्या श्रबसोल ने 3.3 ओवर में 11 रन देकर हैट्रिक ली। उन्होंने इस्माइल, फूरी और क्लास को अपना शिकार बनाया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी की और उसकी पूरी टीम 19.3 ओवर में 85 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड ने 35 गेंदें शेष रहते तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 
विज्ञापन


इससे पहले मेजबान टीम ने बल्लेबाजी का सही फैसला लिया और धमाकेदार शुरुआत की। ली मैथ्यूज और डोटिन की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी की। डोटिन ने 49 रन बनाए तथा मैथ्यूज ने 62 रन जड़े। इसके बाद तूफानी खिलाड़ी स्टेफनी टेलर ने मोर्चा संभालते हुए बल्ले से से जबरदस्त प्रहार किये और 25 गेंद पर 41 रन की पारी खेल टीम को बड़े स्कोर की तरफ पहुंचाने का काम किया।

ऊपरी क्रम की तीनों बल्लेबाजों की ताबड़तोड़ पारियों की बदौलत वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 187 रन का विशाल स्कोर बनाया। श्रीलंका के लिए प्रबोधनी, रनासिंघे और सिरीवर्दने को 1-1 सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम कहीं भी मुकाबले में नजर नहीं आई। उन्हें 14 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा और यह सिलसिला चलता ही रहा। चमारी अट्टापट्टू एकमात्र बल्लेबाज रहीं, जिन्होंने मेजबान गेंदबाजी का सामना किया। 

उन्होंने 44 रनों की पारी खेली लेकिन अन्य किसी भी बल्लेबाज का योगदान नहीं रहा। 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाई। मुकाबला पूरी तरह से एक तरफा रहा और वेस्टइंडीज को जीतने के लिए ज्यादा मश्क्कत भी नहीं करनी पड़ी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें