फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andre Russell: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेंगे आंद्रे रसेल? इस मैदान पर खेल सकते हैं अपना आखिरी मैच

Wed, 16 Jul 2025 10:44 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जमैका

सार

रसेल 2019 से टी20 खिलाड़ी हैं और उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 84 मुकाबले खेले हैं। अगर रसेल संन्यास लेते हैं तो टी20 विश्व कप से सात महीने पहले वेस्टइंडीज को बड़ा झटका लगेगा।
विज्ञापन
आंद्रे रसेल - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज के अनुभवी ऑलराउंडर आंद्रे रसेल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। 37 साल के रसेल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम में शामिल किया गया है, लेकिन ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट की मानें तो जमैका के सबीना पार्क में होने वाले शुरुआती दो मुकाबले के बाद रसेल संन्यास ले लेंगे। मालूम हो कि जमैका रसेल का होम ग्राउंड है। 
विज्ञापन

दो बार टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं रसेल
रसेल 2019 से टी20 खिलाड़ी हैं और उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 84 मुकाबले खेले हैं। अगर रसेल संन्यास लेते हैं तो टी20 विश्व कप से सात महीने पहले वेस्टइंडीज को बड़ा झटका लगेगा। टी20 विश्व कप का आयोजन भारत और श्रीलंका की मेजबानी में फरवरी 2026 में होना है। निकोलस पूरन के बाद दो महीने के अंतराल पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले रसेल वेस्टइंडीज के दूसरे बड़े खिलाड़ी होंगे। रसेल 2012 और 2016 में टी20 विश्व कप जीतने वाली वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा थे। उन्होंने कोलकाता में खेले गए फाइनल मैच में अपने दूसरे ही ओवर में एलेक्स हेल्स को आउट किया था। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम इस प्रकार है...
शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जेडिया ब्लेड्स, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें