फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंद्रे रसेल ने जताई इच्छा, ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने पर दिया जोर

Wed, 16 Oct 2019 04:54 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आंद्रे रसेल - फोटो : pti
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने टी-10 क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने की संभावनाओं पर जोर दिया है। टी-20 क्रिकेट में अपने तूफानी खेल के लिए पहचाने जाने वाले रसेल अबू धाबी में होने वाली टी-10 लीग में खेलेंगे। वे नॉर्दर्न वॉरियर  की तरफ से लीग में दम दिखाएंगे।

विज्ञापन


10-10 ओवरों के इस खेल का आयोजन यूएई की राजधानी अबू धाबी में 14 से 24 नवंबर के बीच होगा। क्रिकेट के इस छोटे प्रारूप के तीसरे सीजन को लेकर रसेल काफी उत्साहित हैं। उन्होंने ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने को लेकर कहा कि इससे अच्छा क्या होगा कि कोई खिलाड़ी ओलंपिक में अपने देश का प्रतिनिधित्व करेगा।

उन्होंने आगे कहा, 'टी-10 क्रिकेट आपके खेल को परखने के लिए एक शानदार प्लेटफार्म है। यहां बल्लेबाजों को कम समय में गेंदबाज पर हावी होना पड़ता है और तेजी से रन बनाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 वर्षीय रसेल ने टी-20 क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने की पैरवी की और बाकी खिलाड़ियों से भी इसमें भाग लेने की अपील की।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें