फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Asia Tension: अमेरिका-इस्राइल का ईरान पर हमला, ICC कर रहा खिलाड़ियों की सुरक्षित यात्रा के लिए व्यवस्था

Sat, 28 Feb 2026 09:24 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईरान पर अमेरिकी हमलों के बाद आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2026 से जुड़े खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षित वापसी के लिए वैकल्पिक उड़ान योजनाएं तैयार करनी शुरू कर दी हैं। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आईसीसी ने ट्रैवल सपोर्ट डेस्क सक्रिय किया है और एयरलाइनों के साथ मिलकर नए रूट तय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
आईसीसी - फोटो : ICC/T20 World Cup
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शनिवार को कहा कि अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद जन्मे हालात को देखते हुए वह टी20 विश्व कप 2026 से जुड़े खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षित वापसी के लिए वैकल्पिक उड़ान योजनाओं पर काम कर रही है। टूर्नामेंट सात फरवरी से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में शुरू हुआ था और आठ मार्च को समाप्त होगा। 
विज्ञापन


आईसीसी ने बढ़ाई सतर्कता
आईसीसी के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि टूर्नामेंट से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रा, लॉजिस्टिक्स और सुरक्षा टीमें 24 घंटे काम कर रही हैं ताकि सभी खिलाड़ी, मैच अधिकारी, प्रसारणकर्मी और स्टाफ सुरक्षित रूप से अपने-अपने देशों को लौट सकें।

आईसीसी ने यह भी स्वीकार किया कि बड़ी संख्या में खिलाड़ी और अधिकारी वापसी के लिए खाड़ी क्षेत्र के हवाई अड्डों, विशेषकर दुबई, को ट्रांजिट हब के रूप में इस्तेमाल करते हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए आईसीसी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों के साथ मिलकर यूरोप, दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के रास्तों से वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था करने में जुटी है। सुरक्षा सलाहकार संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हैं और स्थिति के अनुसार ताजा दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। इसके अलावा एक विशेष ‘आईसीसी ट्रैवल सपोर्ट डेस्क’ भी सक्रिय कर दिया गया है। आईसीसी ने दोहराया कि वह टी20 विश्व कप 2026 के सुरक्षित और सुचारु समापन के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें