फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने रोका KKR का सेमीफाइल सफर: कॉलिस

Mon, 22 Oct 2012 05:37 PM IST
केपटाउन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोलकाता नाइट राइडर्स के अनुभवी खिलाड़ी जैक कॉलिस ने अपनी टीम के चैंपियंस लीग से बाहर होने के पीछे बारिश को जिम्मेदार ठहराया है। कॉलिस ने कहा है कि बारिश के कारण पर्थ स्कोर्चर्स के खिलाफ मैच रद्द नहीं हुआ होता, तो उनकी टीम सेमीफाइनल में होती। उन्होंने कहा कि यह दुखद है कि केकेआर के लिए टूर्नामेंट का आगाज सही नहीं हुआ। टूर्नामेंट के अपने आखिरी मैच में केकेआर ने टाइटंस को 99 रन से हराया।
विज्ञापन


कॉलिस ने कहा कि यह दुख है कि हम इस अंदाज में टूर्नामेंट की शुरुआत नहीं कर सके। हमने डरबन में पर्थ के खिलाफ अच्छा खेलना शुरु किया था, लेकिन बारिश के कारण मैच रद्द हो गया और हम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गए। उन्होंने कहा कि यह मैच हमारे लिए परफेक्ट था। हमने अच्छी बल्लेबाजी की और गेंदबाजी भी बेहतरीन रही। उन्होंने कहा कि जीत के साथ विदा लेकर अच्छा लग रहा है। अलग-अलग देशों के ये खिलाड़ी अब अपनी अपनी टीमों के लिए खेलेंगे। उम्मीद है कि आईपीएल के दौरान फॉर्म में लौटेंगे।

यह पूछने पर कि केकेआर पहले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन क्यो नहीं कर सकी, कॉलिस ने कहा कि हम धीमी शुरुआत करते हैं। टी20 क्रिकेट में किस्मत का साथ मिलना भी जरूरी है, जो हमें नहीं मिल सका। कॉलिस ने कहा कि पिछले दो मैचों में हालांकि हमने बहुत अच्छी क्रिकेट खेली।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नॉकआउट चरण में नहीं पहुंचने के बावजूद केकेआर इस साल चैम्पियंस लीग से काफी पॉजीटिव चीजें लेकर लौटेगी। उन्होंने कहा कि आखिरी मैच में हमने दिखाया कि हम किस स्तर का खेल दिखा सकते हैं। अगले आईपीएल में हम मौजूदा चैम्पियन के रूप में उतरेंगे। हम दोबारा आईपीएल जीतने का माददा रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें