भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का चौथा वनडे आज बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। मौजूदा सीरीज में भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बना चुका है। मगर मैच से पहले ये खबरें आ रही है कि बेंगलुरु में भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है और मैच के दौरान बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक अगले दो दिन शहर में खराब मौसम की भविष्यवाणी की गई है। क्यूरेटर पिच को सूखा रखने पर काम कर रहे हैं और स्टेडियम की निकासी प्रणाली भी काफी अच्छी है। गौरतलब है कि टीम इंडिया को बारिश के कारण बुधवार को अपने ट्रेनिंग सेशन को अधूरा छोड़ना पड़ा, क्योंकि हल्की बारिश के चलते चिन्नास्वामी मैदान को कवर से ढक दिया गया।
पढ़ेंः- INDvAUS: बेंगलुरू में 'परफेक्ट-10' के इरादे से उतरेगी विराट सेना
हल्की-हल्की बारिश के कारण मेहमान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बिलकुल भी अभ्यास नहीं किया। मेजबान टीम को दोपहर में नेट पर बस केवल दो घंटे ही अभ्यास करने का मौका मिल सका। फिर उसके बाद बारिश हो गई जिसके कारण आगे का अभ्यास ना हो सका।