फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपया गिरने से गिर रही इनकी भी कीमत

Sat, 24 Aug 2013 06:39 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉलर के मुकाबले रुपए के लगातार कमजोर होने से भारतीय क्रिकेटर्स को करोड़ों का नुकसान हो रहा है। जबकि विदेशी खिलाड़ी मुनाफा कमा रहे हैं।
विज्ञापन


इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी के तहत भारतीय खिलाड़ियों को 46 रुपए प्रति डॉलर के हिसाब से भुगतान किया जा रहा है। इस कारण उनकी कीमत पहले के मुकाबले घट गई है।

नियमानुसार निलामी के समय की रुपए की कीमत के हिसाब से ही भारतीय खिलाड़ियों को भुगतान किया जाता है जबकि विदेशी खिलाड़ियों को वर्तमान कीमत के हिसाब से पैसा मिलता है।
विज्ञापन


लगातार घट रहा रुपया शुक्रवार को एक डॉलर के मुकाबले 63.2 रुपए पर बंद हुआ। जबकि आईपीएल में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों को नियम के अनुसार 46 रुपए के हिसाब से ही भुगतान हो रहा है।

ऐसे में कुछ भारतीय खिलाड़ी जिनकी विदेशियों के मुकाबले ज्यादा पैसों में नीलामी हुई थी उन्हें आज कम पैसा मिल रहा है।

विदेशी खिलाड़ियों को होगा और फायदा
रुपए के गिरने की आशंका के बीच विदेशी खिलाड़ियों को आने वाले समय में और फायदा हो सकता है। उन्हें बची हुई भुगतान की किश्त बढ़ी हुई कीमतों के हिसाब से ही मिलेंगी।
विज्ञापन


आईपीएल खिलाड़ियों की इस किश्त का भुगतान एक नवंबर तक होना है। विदेशी खिलाड़ियों को ज्यादा रकम के भुगतान की वजह से फ्रेंचाइजी मालिकों को नुकसान उठाना पड़ेगा।

आईबीएल में भी होगा नुकसान
इंडियन हॉकी लीग और इस साल चल रही इंडियन बैडमिंटन लीग के खिलाड़ियों को भी रुपए के गिरने से नुकसान हुआ है। इसमें भी आईपीएल की तरह ही नियम लागू होता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें