फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगारुओं की दहाड़, नागपुर में मार लेंगे बाजी

Mon, 28 Oct 2013 07:03 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्पिनर जेवियर डोहर्टी ने कहा कि उनकी टीम भारत के खिलाफ वनडे सीरीज बुधवार को ही अपने नाम करना चाहती है।
विज्ञापन


नागपुर में दोनों देशों के बीच सीरीज का छठवां मैच 30 अक्टूबर को खेला जाएगा। सात मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे चल रही है जबकि पिछले लगातार दो मैच बारिश के कारण रद्द हो गए।
 
डोहर्टी ने कहा, "हम यहां इस मैच को जीतने आए हैं और 02 नवंबर को बंगलूरू में खेले जाने वाले आखिरी वनडे मैच तक सीरीज जीतने का इंतजार नहीं करना चाहते।"



















उन्होंने कहा, "मेजबान भारत सीरीज में अपनी उम्मीदें बचाए रखने के लिए इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगा। ऐसे में यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। अभी तक सीरीज में दोनों टीमों ने काफी अच्छी क्रिकेट खेली है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


जेवियर डोहर्टी ने कहा कि जहां तक गेंदबाजों की बात है तो यह सीरीज दोनों टीमों के गेंदबाजों के लिए मुश्किल रही है खासतौर पर नए वनडे नियमों के कारण। लेकिन दर्शकों के नजरिए से देखे तो उन्हें ज्यादा चौके और छक्के देखने को मिल रहे हैं।



















उनके अनुसार, सीरीज में 350 रन से ज्यादा का लक्ष्य हासिल किया गया और मुझे पूरा यकीन है कि जल्द ही हम 400 रन का लक्ष्य हासिल करता हुए देखेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें