फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन के खिलाफ भी जीतेंगे: शौमिक चटर्जी

Sat, 12 Jan 2013 12:31 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्विसेज के शौमिक चटर्जी को अपनी टीम के रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने का यकीन है। उनका कहना है कि उनकी टीम सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी में भी मुंबई को हराने का माद्दा रखती है। सेमीफाइनल में सर्विसेज की भिड़ंत मुंबई से है। उत्तर प्रदेश के खिलाफ इंदौर में रणजी क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दौरान शामिल को घुटने में चोट लगी थी।
विज्ञापन


इसके बावजूद उन्होंने 54 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाकर अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया। शौमिक ने यह पारी तब खेली जब दूसरी पारी में 113 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्विसेज ने 53 रन पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। वायुसेना के इस 24 वर्षीय सार्जेंट ने कहा, ‘मैं घुटना मोड़ नहीं पा रहा था। दर्द से बेहाल था लेकिन मुझे इतना पता था कि हर हालत में जीतना है। हम 44 साल में पहली बार रणजी सेमीफाइनल में पहुंचे जो मेरे लिए सबसे बड़ा ईनाम था।’

अगले मैच में उनका सामना 39 बार के चैंपियन मुंबई से होगा, जिसके लिये सचिन भी खेल रहे हैं। बकौल शौमिक, ‘सचिन क्रिकेट के भगवान हैं। मैं उनके प्रशंसक के तौर पर उनसे मिलने को बेताब हूं लेकिन एक खिलाड़ी के रूप में उन्हें मैदान पर हराना चाहता हूं। भगवान से भी गलती होती है और एक अच्छी गेंद पर हम उनका विकेट ले सकते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें