फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup: 'विश्व कप के लिए नए सिरे से शुरुआत करनी होगी', इंग्लैंड से वनडे सीरीज जीतने के बाद बोलीं हरमनप्रीत

Wed, 23 Jul 2025 01:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेस्टर ली स्ट्रीट (डरहम)

सार

भारत अब 14 सितंबर से घरेलू मैदान पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। इसके बाद 30 सितंबर से दो नवंबर तक भारत और श्रीलंका में महिला वनडे विश्व कप खेला जाएगा।
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम का इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की सीरीज में जीत से वनडे विश्व कप से पहले आत्मविश्वास बढ़ा होगा, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि उनकी टीम को स्वदेश लौटने पर इस वैश्विक प्रतियोगिता के लिए नए सिरे से शुरुआत करनी होगी। हरमनप्रीत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में शतक जमाया। उनके इस शानदार प्रदर्शन से भारत ने इंग्लैंड को 13 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली। इससे पहले उसने महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में 3-2 से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन

भारत अब 14 सितंबर से घरेलू मैदान पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। इसके बाद 30 सितंबर से दो नवंबर तक भारत और श्रीलंका में महिला वनडे विश्व कप खेला जाएगा। तीसरे मैच और सीरीज की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गई हरमनप्रीत ने कहा, 'हर मैच और हर परिस्थिति अलग होती है। आज परिस्थितियां बिल्कुल भिन्न थीं, पिच भी अलग थी, माहौल भी अलग था, लेकिन घरेलू मैदान पर परिस्थितियां भिन्न होंगी।'

उन्होंने कहा, 'जब भी आपको जीत मिलती है तो आपकी मानसिकता सकारात्मक हो जाती है। इस तरह की चीज आपको अच्छी स्थिति में रखती हैं, लेकिन जब भी आप अगला मैच खेल रहे हों, तो आपको हमेशा पहली गेंद से ही शुरुआत करनी होती है और मुझे लगता है कि इस सीरीज से निश्चित रूप से हमारा मनोबल बढ़ेगा। लेकिन जब हम स्वदेश लौटेंगे तो हमें नए सिरे से शुरुआत करनी होगी।'
विज्ञापन

भारतीय कप्तान ने इस जीत का श्रेय टीम की कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने कहा, 'हमारी टीम पिछले कई वर्षों से कड़ी मेहनत कर रही है जिसका असर अब परिणाम में नजर आ रहा है। मुझे वास्तव में बहुत खुशी है कि हमारे खिलाड़ी आगे बढ़कर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वे सकारात्मक सोच के साथ आगे आ रही हैं तथा अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत कर रही हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें