पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जस्टिन लैंगर को ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है। क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में लैंगर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कोच होंगे। क्रिकेट कोच के रूप में लैंगर के पास अच्छा अनुभव है। जस्टिन लैंगर को चार साल के लिए सीनियर क्रिकेट टीम का कोच बनाया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
जस्टिन लैंगर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कोच डैरन लेहमन की जगह कार्यभार संभालेंगे। लैंगर इस पद पर 22 मई से काम करने शुरू करेंगे। कोच बनते ही लैंगर ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं। उन्होंने कहा है कि भारत को भारत में हराना ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए सबसे बड़ी सफलता होगी।
विज्ञापन
3 of 5
अपने दौर के शानदार टेस्ट बल्लेबाज रहे लैंगर ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम 3 या 4 साल में टेस्ट खेलने भारत जाती है। ये मेरे लिए सबसे अहम है क्योंकि अगर हम भारतीय टीम को भारत में हरा देते हैं तो ही हम एक बेहतरीन टीम कहलाएंगे। अगर मैं अपने पूरे करियर पर नजर डालूं तो जब 2004 में हमने भारत को उन्ही के घर में हराया था तो मेरे लिए वो सबसे बड़ी उपलब्धि थी।
4 of 5
लैंगर का कार्यकाल 4 साल का होगा। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम 2 एशेज सीरीज, एक विश्व कप और टी20 विश्व कप खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया के लिए 105 टेस्ट मैच में 7696 रन बनाने वाले लैंगर के लिए टीम के दिमाग से बॉल टेंपरिंग विवाद को भूलाकर जीत की राह पर लाने की मुश्किल चुनौती होगी।
बता दें कि द. अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरन बैनक्रोफ्ट को बॉल टैंपरिंग करते पाया गया था। इसके बाद वॉर्नर और स्मिथ पर 1-1 साल का बैन लगा दिया गया था, जबकि बेनक्राफ्ट पर 9 महीने का बैन लगाया गया था।