फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता में भी चाहिए मुंबई जैसी पिचः धोनी

Mon, 26 Nov 2012 04:32 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट में 10 विकेट से मिली करारी शिकस्त के बावजूद टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि वह चाहते हैं कि तीसरे टेस्ट के लिए कोलकाता के ईडन गार्डंस में पिच मुंबई जैसी ही हो। भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मैच पांच दिसंबर से कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाना है।
विज्ञापन


मुंबई टेस्ट में साढे़ तीन दिन में हार झेलने वाली भारतीय टीम के कप्तान धोनी ने कहा कि निस्संदेह मैं चाहता हूं कि कोलकाता की पिच भी मुंबई जैसी हो। सपाट ट्रैक पर खेलने का कोई फयदा नहीं है जहां पर केवल आप टॉस जीतने का प्रयास करें और तीन चार दिन केवल बल्लेबाजी ही करते रह जाएं।

इंग्लैंड के हाथों दूसरे टेस्ट में मिली हार से निराश धोनी ने कहा कि आप टेस्ट क्रिकेट में चुनौती का सामना करना चाहते हैं। यह पिच ऐसी है जहां पर काफी चुनौती का सामना करना पड़ता है। मैं तो चाहता हूं कि सभी पिचें ऐसी ही होनी चाहिए।
विज्ञापन


उप महाद्वीप की पारंपरिक पिचों की प्रशंसा करते हुए भारतीय कप्तान ने कहा कि मैं उप महाद्वीप की पिचों को पसंद करता हूं। इनमें पहले दिन से ही काफी टर्न दिखाई देता है। इन पिचों पर टॉस की कोई भूमिका नहीं होती है। जो भी टीम बेहतर खेलती है जीत उसी को मिलती है। यहां मैच टॉस से तय नहीं होता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें