फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमने दिखाया कि हम चैंपियन हैं: सचिन

Mon, 28 Jan 2013 09:35 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर ने मुंबई को चैंपियन करार देते हुए कप्तान अजीत अगरकर की जमकर प्रशंसा की। सचिन ने कहा कि मुंबई टीम के एकजुट प्रदर्शन के कारण 40वीं बार चैंपियन बनी है और कप्तान अगरकर ने आगे रहकर टीम का नेतृत्व किया है।
विज्ञापन


सचिन ने कहा, ‘हमने 40वीं बार खिताब जीता। मुंबई ने एक बार फिर दिखाया कि यह एक चैंपियन टीम है। हम एक अच्छी टीम हैं जिसमें युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण है। यह न सिर्फ खिलाड़ियों के लिए बल्कि अधिकारियों के लिए भी एक शानदार पल है।'

दिग्गज बल्लेबाज ने कहा, 'मैं खास तौर पर अगरकर के लिए बहुत खुश हूं। पिछला सीजन अगरकर के लिए काफी फीका रहा था लेकिन इस बार उन्होंने आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व किया है।’
विज्ञापन


जूनियर खिलाड़ियों को दी जाए पुरस्कार राशि
सचिन तेंदुलकर ने कहा कि मुंबई टीम के रणजी चैंपियन बनने के सीनियर खिलाड़ियों को उदाहरण पेश करते हुए इनामी राशि का अपना हिस्सा भी जूनियर खिलाड़ियों को दे देना चाहिए। मुंबई टीम को चैंपियन बनने के बाद कुल पांच करोड़ रुपये इनामी राशि के तौर पर मिले हैं। टीम को दो करोड़ रुपये बीसीसीआई ने जबकि तीन करोड़ रुपये मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने दिए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें