फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई, अबू धाबी और शारजाह में IPL मैचों के लिए सभी अनुमतियां मिलींः ईसीबी

Tue, 01 Sep 2020 02:35 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आईपील 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

19 सितंबर से यूएई में शुरू होने जा रहे आईपीएल को लेकर मंगलवार को अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि हमने दुबई, अबू धाबी और शारजाह में आईपीएल मैचों के लिए सभी आवश्यक अनुमतियां प्राप्त कर ली हैं। संबंधित अधिकारियों द्वारा एक प्रोटोकॉल बनाया गया है, जो यह सुनिश्चित करेगा कि टीमें क्वारंटीन से गुजरे बिना सीधे स्थानों पर यात्रा कर सकेंगी और अपने होटलों को लौट सकेंगी।

विज्ञापन


अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड  (बीसीसीआई) के प्रोटोकॉल के अनुसार टीमें अपने बायो-बबल में रहेंगी। बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को क्वारंटीन से गुजरना पड़ सकता है, लेकिन जो लोग पहले से ही वहां (अपने होटलों में) हैं, उन्हें यात्रा (मैचों के लिए) के लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें