कोलकाता में अभ्यास करती श्रीलंकाई क्रिकेट टीम
- फोटो : PTI
श्रीलंकाई टीम के कोच दक्षिण अफ्रीका के निक पोथा का कहना है कि पिछली सीरीज में सभी फार्मेटों में भारतीय टीम से मिली हार से हमने सबक सीखा है। साथ ही कहा कि वह इसको लेकर दबाव में या डरे हुए नहीं है कि भारत की टीम अब एक ज्यादा मजबूत टीम है।
पोथा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पिछली हार याद दिलाने के लिए शुक्रिया। भारत आना हमेशा अच्छा रहता है क्योंकि आपको एक मजबूत टीम के खिलाफ चुनौती के लिए अपने आपको तैयार करना होता है।
पोथा ने कहा कि भारत के खिलाफ हार के बाद हमने सीखा है कि हमें किन पहलुओं पर ध्यान देने और सुधार करने की जरूरत है। दो महीने में टीम ने ऐसा क्या बदलाव किया है, यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह आंतरिक बात है। हमें अपने खेल पर फोकस करने की जरूरत है।