आईसीसी के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ज्योफ अलार्डिस ने कहा कि उनके पास इस साल के अंत में भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए ‘बैकअप’ (दूसरी) योजना है। इस समय यहां कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के बावजूद देश से इसे हटाने के किसी भी विचार के बारे में नहीं सोच रहे हैं। टी-20 विश्व कप का आयोजन भारत में अक्तूबर-नवंबर में होगा। हालांकि पिछले कुछ दिनों से देश में रोज एक लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।