फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबाव के सामने फेल हो गएः जयवर्धने

Mon, 08 Oct 2012 02:22 PM IST
कोलंबो/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वकप टी20 के खिताबी मुकाबले में वेस्टइंडीज से हारने के बाद कप्तानी छोडने वाले श्रीलंकाई खिलाड़ी महेला जयवर्धने ने कहा है कि उनकी टीम इस मैच में 'दबाव' को झेलने और खुद को नियंत्रित करने में विफल रही। श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल मैच के बाद जयवर्धने ने कहा कि हमने मैच जीतने के लिए जी जान लगा दिया। लेकिन मैच के तीन से चार मध्य ओवरों में इसका रूख बिल्कुल बदल गया और इस समय मैच को संभालने का जो दबाव हमारी टीम पर था हम उसे झेल नहीं पाए।
विज्ञापन


कैरेबियाई टीम ने खिताबी मुकाबले में रोमांचक प्रदर्शन दिखाते हुए श्रीलंका को 36 रनों से पराजित कर जीत दर्ज कर ली। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 137 का स्कोर बनाया। लेकिन इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम मध्य ओवरों में इस कदर दबाव में आ गई कि वे 18.4 ओवरों में 101 के स्कोर पर ही धाराशाही हो गई।

जयवर्धने ने कहा कि वेस्टइंडीज के मार्लोन ने बढिया बल्लेबाजी की और उन्होंने हमारे हाथों से मैच को छीन लिया। लेकिन जब हम ऐसे समय दबाव में थे तब हमने उस दबाव का अच्छे तरीके से सामना नहीं किया। इसके अलावा हमने कई छोटी छोटी गलतियां की जिसके कारण फइनल जैसे अहम पडाव पर आकर हमें हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें