फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन हालातों में बड़ी से बड़ी टीम को ढेर करने का रखते हैं दम: जेम्स एंडरसन

Sat, 11 Aug 2018 02:07 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जेम्स एंडरसन
विज्ञापन

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कहा है कि दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन हालात गेंदबाजी के अनुकूल थे और इन हालात में उनकी टीम किसी भी बल्लेबाजी क्रम को तहस नहस कर सकती थी। एंडरसन ने 20 रन देकर पांच विकेट लिये जिसकी बदौलत इंग्लैंड ने भारतीय टीम को वर्षा बाधित दूसरे दिन पहली पारी में 107 के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया।

विज्ञापन


एंडरसन ने कहा , 'इन हालात में हम अगर ऐसी गेंदबाजी करते तो दुनिया की किसी भी टीम को आउट कर सकते थे। हमने शायद ही कोई खराब गेंद डाली। इस तरह की गेंदबाजी और दबाव के सामने खेलना कठिन होता है। हमने हालात का बखूबी फायदा उठाया। ऐसा नहीं है कि सिर्फ भारतीय बल्लेबाजों को ही परेशानी आई होती। '

उन्होंने कहा , 'मैं अगर अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पाता तो काफी निराशा होती क्योंकि हालात गेंदबाजी के अनुकूल थे।इंग्लैंड में अक्सर ऐसे हालात नहीं मिलते। ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ी।' एंडरसन ने कहा कि विराट कोहली से मैदानी प्रतिद्वंद्विता का वह लुत्फ ले रहे हैं लेकिन इस बात से इनकार किया कि भारतीय टीम उन पर बहुत अधिक निर्भर है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा , 'मुझे कोहली के साथ प्रतिद्वंद्विता में बहुत मजा आ रहा है। वह दुनिया का नंबर एक बल्लेबाज है और मुझे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलने में मजा आता है क्योंकि खुद को आजमाने का मौका मिलता है।मैं अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का प्रयास करता रहूंगा।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें