आईपीएल की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान महेला जयवर्धने ने किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों मिली सातवीं हार के बाद कहा कि उनकी टीम में निरंतरता और संघर्ष की भारी कमी है।
उन्होंने कहा, ‘हमारे प्रदर्शन में निरंतरता की भारी कमी है और यही हमारी सबसे बड़ी कमजोरी है। इस विकेट पर 140-150 का स्कोर बनाने की जरूरत थी लेकिन हम वहां तक नहीं पहुंच पाए और गेंदबाजों के पास कुछ करने का मौका ही नहीं बचा।'
उन्होंने कहा, ‘ट्वंटी-20 मैचों में बल्लेबाजी सबसे महत्वपूर्ण होती है लेकिन हमारी बल्लेबाजी में निरंतरता की भारी कमी है। ऐसे में हम शेष आठ मैचों के बारे नहीं सोच सकते हैं।’