फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND-PAK Match: भारत-पाकिस्तान के बीच डब्ल्यूसीएल का मुकाबला रद्द, भारतीय खिलाड़ियों ने किया था बहिष्कार

Sun, 20 Jul 2025 07:39 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला।

सार

India-PAK Match Called Off: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में अब भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच नहीं होगा। यह मुकाबला रद्द होने का कारण भारतीय खिलाड़ियों का नाम वापस लेना है। WCL ने भी इस संबंध में बयान दिया है। क्रिकेटर शिखर धवन ने एक्स पोस्ट में इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : Instagram/ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) का मुकाबला रद्द कर दिया गया है। आयोजकों ने यह फैसला भारतीय खिलाड़ियों के नाम वापस लेने के बाद लिया है। डब्ल्यूसीएल ने भी इस संबंध में बयान दिया है। इस मैच को लेकर भारतीय प्रशंसकों में काफी नाराजगी थी। इतना ही नहीं, शिखर धवन, सुरेश रैना और हरभजन सिंह जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के इस मैच का बहिष्कार करने की खबरें भी सामने आई थी। 
विज्ञापन

 


शिखर धवन ने भी इस मामले में एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने अपने ई-मेल का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा कि उनके लिए देश सबकुछ है।

भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन ने भी एक्स पर इस मैच को लेकर रोष जताया था। उन्होंने लिखा, जो कदम मैंने 11 मई को लिया, उस पर आज भी वैसे ही खड़ा हूं। मेरा देश मेरे लिए सबकुछ है और देश से बढ़कर कुछ नहीं होता। जय हिंद।

सोशल मीडिया पर फैंस ने जताया था रोष
पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। इस टूर्नामेंट से सुरेश रैना, शिखर धवन और हरभजन सिंह ने नाम वापस लिया था। हालांकि, सोशल मीडिया पर भी भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर काफी रोष जताया जा रहा था। आखिरकार आयोजकों ने इस रद्द करने का फैसला किया। युवराज सिंह की अगुआई वाली टीम का इस टूर्नामेंट में यह पहला मुकाबला था। भारतीय टीम में शिखर धवन, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा और अंबाटी रायुडू जैसे बल्लेबाज शामिल हैं।
विज्ञापन

आयोजकों ने मांगी माफी
डब्ल्यूसीएल ने बयान में बताया कि हाल ही में दोनों देशों के बीच वॉलीबॉल मैच के बाद भारत-पाकिस्तान मुकाबले का कार्यक्रम रखा गया था। हालांकि, मैच रद्द करने का फैसला लिया गया है। डब्ल्यूसीएल भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगता है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, कई अन्य भारतीय खिलाड़ी भी पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलने के पक्ष में थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें