फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच के लिए आज अहमदाबाद पहुंचेंगे पीसीबी प्रमुख जका अशरफ, शनिवार को मुकाबला

Thu, 12 Oct 2023 01:33 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इससे पहले पुष्टि हुई कि पाकिस्तान के मीडिया कर्मियों को विश्व कप की कवरेज के वीजा के लिए अपने पासपोर्ट जमा कराने की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
जका अशरफ (बाएं) शाहिद अफरीदी (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख जका अशरफ चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ शनिवार को होने वाले अपने देश के बहुप्रतीक्षित विश्व कप मुकाबले के लिए बृहस्पतिवार को अहमदाबाद पहुंचेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले पुष्टि हुई कि पाकिस्तान के मीडिया कर्मियों को विश्व कप की कवरेज के वीजा के लिए अपने पासपोर्ट जमा कराने की स्वीकृति मिल गई है। पाकिस्तान के लगभग 60 पत्रकारों ने वीजा का आवेदन किया है और इसमें और अधिक विलंब का मतलब होता कि वे इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले की कवरेज नहीं कर पाते।

अशरफ ने पीसीबी की विज्ञप्ति में कहा, ‘मैंने अपनी भारत यात्रा में विलंब किया और यह पुष्टि होने के बाद कि पाकिस्तान के पत्रकारों को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की कवरेज के वीजा के लिए पासपोर्ट जमा कराने को कहा गया है, मैं अब बृहस्पतिवार को यात्रा करूंगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मुझे खुशी है कि विदेश कार्यालय के साथ मेरी बातचीत से वीजा विलंब को लेकर सकारात्मक नतीजा हासिल करने में मदद मिली।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें