फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: हार्दिक ने गेंद पर फूंका था 'मंत्र'? अगली ही गेंद पर आउट हुए थे इमाम; अब चौंकाने वाला सच आया सामना

Sun, 15 Oct 2023 11:59 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

मैच के बाद पूर्व दिग्गज गौतम गंभीर और इरफान पठान से बात करते हुए हार्दिक ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने खुद को गाली दी थी। साथ ही मंत्र फूंकने को लेकर दिलचस्प वाकया भी बताया।
विज्ञापन
हार्दिक का बयान सामने आया है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में महामुकाबला खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने सात विकेट से अपने नाम किया। मैच के दौरान एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली थी, जब हार्दिक पांड्या गेंद को हाथ में रखकर और उसे मुंह के पास करीब ले जाकर कुछ बोलते हुए दिखे थे। इसकी अगली ही गेंद पर इमाम उल हक आउट हो गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा था कि हार्दिक ने गेंद पर कोई जादू मंत्र किया था। मैच के बाद हार्दिक ने इस घटना पर बातचीत की और सबसे सामने सच्चाई रखी। 
विज्ञापन

मैच के बाद पूर्व दिग्गज गौतम गंभीर और इरफान पठान से बात करते हुए हार्दिक ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने खुद को गाली दी थी। उन्होंने कहा- वो मैंने बड़ी सरल तरीके से अपने से बात की थी। खास तौर पर मैंने खुद को गाली दी थी। मैं खुद को प्रेरित कर रहा था कि एक जगह पर एक सटीक लाइन लेंथ से गेंदबाजी करो। कुछ अलग करने मत जाओ या कोशिश मत करो। दरअसल, मैंने और सिराज ने बात की थी कि एक सटीक लाइन लेंथ पर गेंदबाजी करेंगे और ज्यादा कुछ प्रयोग करने की कोशिश नहीं करेंगे। जैसे पिछले मुकाबलों में बुमराह ने किया था।

हार्दिक ने फूंका मंत्र, इमाम हुए आउट
दरअसल, पाकिस्तान की पारी के 13वें ओवर में हार्दिक पांड्या गेंदबाजी के लिए आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर इमाम ने बैकवर्ड पॉइंट पर चौका लगाया। हार्दिक काफी नाखुश नजर आए। इसके बाद अगली गेंद पर रन अप लेने से पहले हार्दिक गेंद को दोनों हाथों में लेकर अपने चेहरे के पास लाकर और गेंद की तरफ देखते हुए कुछ बोलते नजर आए। इसी गेंद पर हार्दिक ने इमाम को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच करा दिया।

हार्दिक के एक गेंद पहले रिएक्शन और अगली ही गेंद पर विकेट को लेकर सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा- हार्दिक मंत्र पढ़ रहे हैं। उन्होंने जादू किया और इमाम आउट हो गए। इमाम ने 38 गेंदों में छह चौके की मदद से 36 रन की पारी खेली। इमाम जब पवेलियन लौट रहे थे तो हार्दिक ने उन्हें चिढ़ाते हुए बाय-बाय का इशारा भी किया।

विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो पाकिस्तान को अहमदाबाद में भारत के हाथों सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते पाकिस्तानी टीम 42.5 ओवर में 191 रन पर सिमट गई। कप्तान बाबर आजम ने 50 और मोहम्मद रिजवान ने 49 रन की पारी खेली। जवाब में भारत ने 30.3 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने 86 रन बनाए। इस तरह टीम इंडिया ने पाकिस्तान को वनडे विश्व कप में लगातार आठवीं बार शिकस्त दी। अब भारत का सामना 19 अक्तूबर को बांग्लादेश से पुणे में होगा। वहीं, पाकिस्तानी टीम 20 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया से चिन्नास्वामी में भिड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें