आईसीसी टूर्नामेंट्स में भारत बनाम न्यूजीलैंड
| टूर्नामेंट |
नतीजा |
जगह |
साल |
| वनडे विश्व कप |
NZ 4 विकेट से जीता |
मैनचेस्टर |
1975 |
| वनडे विश्व कप |
NZ 8 विकेट से जीता |
लीड्स |
1979 |
| वनडे विश्व कप |
IND 16 रन से जीता |
बंगलूरू |
1987 |
| वनडे विश्व कप |
IND 9 विकेट से जीता |
नागपुर |
1987 |
| वनडे विश्व कप |
NZ 4 विकेट से जीता |
डुनेडिन |
1992 |
| वनडे विश्व कप |
NZ 5 विकेट से जीता |
नॉटिंघम |
1999 |
| चैंपियंस ट्रॉफी |
NZ 4 विकेट से जीता |
नैरोबी |
2000 |
| वनडे विश्व कप |
IND 7 विकेट से जीता |
सेंचुरियन |
2003 |
| टी20 विश्व कप |
NZ 10 रन से जीता |
जोहानिसबर्ग |
2007 |
| टी20 विश्व कप |
NZ 47 रन से जीता |
नागपुर |
2016 |
| वनडे विश्व कप |
रद्द |
नॉटिंघम |
2019 |
| वनडे विश्व कप |
NZ 18 रन से जीता |
मैनचेस्टर |
2019 |
| WTC फाइनल |
NZ 8 विकेट से जीता |
साउथैम्पटन |
2021 |
| टी20 विश्व कप |
NZ 8 विकेट से जीता |
दुबई |
2021 |
| वनडे विश्व कप |
भारत 4 विकेट से जीता |
धर्मशाला |
2023 |
भारत-न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टूर्नामेंट में 15 मुकाबले
भारत और न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी टूर्नामेंट यानी वनडे विश्व कप, टी20 विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को मिलाकर 15 बार आमने सामने आ चुकी है। इसमें से भारत ने सिर्फ चार मुकाबले जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 10 में जीत मिली है। एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ है।
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 1987 वर्ल्ड कप में दो बार हराया था। इसके बाद 2003 वर्ल्ड कप में सात विकेट से शिकस्त दी थी। इसके बाद 20 साल तक किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में टीम इंडिया न्यूजीलैंड पर जीत हासिल करने में नाकाम रही। इस विश्व कप के लीग मुकाबले में भारत ने चार विकेट से जीत दर्ज की और हार का दो दशक लंबा सिलसिला खत्म किया।
वनडे विश्व कप में दोनों टीमें 10 बार भिड़ चुकीं
दोनों टीमें आईसीसी टूर्नामेंट में पहली बार 1975 वर्ल्ड कप में आमने-सामने आई थी। तब न्यूजीलैंड ने भारत को चार विकेट से हराया था। वनडे विश्व कप में दोनों टीमें अब तक 10 बार भिड़ चुकी हैं। इसमें से कीवी टीम ने पांच मैचों में जीत हासिल की, जबकि भारत सिर्फ चार मैच जीत सका है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।
2003 विश्व कप के बाद भारत और न्यूजीलैंड इस टूर्नामेंट में तीन बार भिड़ चुके हैं। दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता और एक का कोई नतीजा नहीं निकला। पिछली बार दोनों टीमें इसी विश्व कप के लीग मैच में आमने-सामने आई थीं और भारत ने चार विकेट से जीत हासिल की थी।
चैंपियंस ट्रॉफी में एक बार और टी20 विश्व कप में दो बार हुआ आमना-सामना
दोनों टीमें 2000 के चैंपियंस ट्रॉफी (वनडे फॉर्मेट) के फाइनल में भी आमने-सामने आ चुकी हैं। तब कीवी टीम ने भारत को चार विकेट से हराया था। टी20 विश्व कप में दोनों टीमें दो बार भिड़ चुकी हैं। 2007 टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड ने भारत को 10 रन से हराया था। वहीं, 2016 टी20 विश्व कप के सुपर-10 में न्यूजीलैंड ने भारत को 47 रन से हराया था। यह वही मैच है जब 127 रन के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया 79 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
2021 में WTC फाइनल में भिड़ी थीं भारत-न्यूजीलैंड की टीम
भारत और न्यूजीलैंड 2019 से शुरू हुई विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी आमने-सामने आईं थीं। 2021 में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को आठ विकेट से हरा दिया था। यह न्यूजीलैंड की दूसरा आईसीसी ट्रॉफी भी रही। इससे पहले उन्होंने 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती थी।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत ने पहली पारी में 217 रन बनाए थे, जवाब में न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 249 रन बनाए। भारत की दूसरी पारी 170 रन पर सिमट गई थी। न्यूजीलैंड ने दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया था।
दोनों टीमों का ओवरऑल रिकॉर्ड
दोनों टीमों के ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो भारत और न्यूजीलैंड के बीच कुल 117 वनडे खेले गए हैं। इसमें से भारत ने 59 और न्यूजीलैंड ने 50 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा और सात मुकाबले बेनतीजा रहे। भारत का अपने घर में वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है।
भारतीय सरजमीं पर दोनों के बीच 39 वनडे खेले गए हैं। इसमें से भारतीय टीम ने 30 मैच और न्यूजीलैंड ने आठ मैच जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा। भारतीय सरजमीं पर वनडे विश्व कप में दोनों टीमें तीन बार आमने-सामने आ चुकी हैं। दो मुकाबले 1987 विश्व कप में खेले गए थे। भारत ने यह दोनों मैच जीते थे। इसके बाद मौजूदा विश्व कप में भी भारत ने जीत हासिल की। भारत में आईसीसी टूर्नामेंट्स में दोनों टीमें चार बार आमने-सामने आ चुकी हैं। 1987 और 2023 के तीनों वनडे विश्व कप के मुकाबले भारत ने और 2016 टी20 विश्व कप का मुकाबला न्यूजीलैंड ने जीता था।
भारत में पिछले छह साल से कोई वनडे नहीं जीता न्यूजीलैंड
(भारतीय सरजमीं पर IND vs NZ)
| मैच नतीजा |
जगह |
साल |
| IND 16 रन से जीता |
बेंगलुरु |
1987 |
| IND 9 विकेट से जीता |
नागपुर |
1987 |
| IND 4 विकेट से जीता |
विशाखापत्तनम |
1988 |
| IND 6 विकेट से जीता |
कटक |
1988 |
| IND 53 रन से जीता |
इंदौर |
1988 |
| IND 2 विकेट से जीता |
वडोदरा |
1988 |
| रद्द |
जम्मू |
1988 |
| IND 7 विकेट से जीता |
वडोदरा |
1994 |
| IND 107 रन से जीता |
दिल्ली |
1994 |
| IND 8 विकेट से जीता |
जमशेदपुर |
1995 |
| IND 6 विकेट से जीता |
अमृतसर |
1995 |
| रद्द |
मारगाव |
1995 |
| IND 5 विकेट से जीता |
पुणे |
1995 |
| NZ 99 रन से जीता |
नागपुर |
1995 |
| IND 6 विकेट से जीता |
मुंबई |
1995 |
| IND 8 विकेट से जीता |
बंगलूरू |
1997 |
| NZ 43 रन से जीता |
राजकोट |
1999 |
| IND 174 रन से जीता |
हैदराबाद |
1999 |
| IND 14 रन से जीता |
ग्वालियर |
1999 |
| NZ 48 रन से जीता |
गुवाहाटी |
1999 |
| IND 7 विकेट से जीता |
दिल्ली |
1999 |
| बेनतीजा |
चेन्नई |
2003 |
| NZ 4 विकेट से जीता |
कटक |
2003 |
| IND 145 रन से जीता |
हैदराबाद |
2003 |
| IND 40 रन से जीता |
गुवाहाटी |
2010 |
| IND 8 विकेट से जीता |
जयपुर |
2010 |
| IND 9 विकेट से जीता |
वडोदरा |
2010 |
| IND 5 विकेट से जीता |
बंगलूरू |
2010 |
| IND 8 विकेट से जीता |
चेन्नई |
2010 |
| IND 6 विकेट से जीता |
धर्मशाला |
2016 |
| NZ 6 रन से जीता |
दिल्ली |
2016 |
| IND 7 विकेट से जीता |
मोहाली |
2016 |
| NZ 19 रन से जीता |
रांची |
2016 |
| IND 190 रन से जीता |
विशाखापत्तनम |
2016 |
| NZ 6 विकेट से जीता |
मुंबई |
2017 |
| IND 6 विकेट से जीता |
पुणे |
2017 |
| IND 6 रन से जीता |
कानपुर |
2017 |
| IND 12 रन से जीता |
हैदराबाद |
2023 |
| IND 8 विकेट से जीता |
रायपुर |
2023 |
| IND 90 रन से जीता |
इंदौर |
2023 |
| IND 4 विकेट से जीता |
धर्मशाला |
2023 |