फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs NED: स्टोक्स के विश्व कप में पहले शतक से इंग्लैंड जीता, चैंपियंस ट्रॉफी की उम्मीदें कायम; नीदरलैंड बाहर

Wed, 08 Nov 2023 11:03 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में बुधवार (आठ नवंबर) को बेन स्टोक्स ने क्रिस वोक्स (51) के साथ सातवें विकेट के लिए 81 गेंद में 129 रन की साझेदारी की। 340 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड की पारी 37.2 ओवर में 179 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेन स्टोक्स के विश्वकप में पहले शतक की बदौलत इंग्लैंड ने नीदरलैंड को 160 रन से हराकर 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने की उम्मीदें कायम रखी हैं। स्टोक्स ने 84 गेंद में छह चौकों और छह छक्कों की मदद से 108 रन की पारी खेली और इंग्लैंड को नौ विकेट पर 339 के योग पर पहुंचाया। इस विश्वकप में दूसरी बार इंग्लैंड ने तीन सौ से अधिक रन बनाए। इससे पहले उसने बांग्लादेश के खिलाफ नौ विकेट पर 364 रन बनाए थे।
विज्ञापन


पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में बुधवार (आठ नवंबर) को बेन स्टोक्स ने क्रिस वोक्स (51) के साथ सातवें विकेट के लिए 81 गेंद में 129 रन की साझेदारी की। 340 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड की पारी 37.2 ओवर में 179 रन पर सिमट गई।

इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
नीदरलैंड नहीं दे पाया जवाब
नीदरलैंड की शुरूआत अच्छी नहीं रही। उसके 13 रन पर शुरुआती दो विकेट गिर गए। 2011 के विश्वकप में इंग्लैंड के खिलाफ 29 रन बनाने वाले वेस्ले बर्रेसी 37 रन बनाकर संघर्ष किया। बीच के ओवरों में साइब्रांड ने 33 और स्कॉट एडवड्र्स ने 38 रन की पारियां खेलीं। नाबाद 41 रन बनाने वाले तेजा निदामानुरु को अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। नीदरलैंड के अंतिम 5 विकेट पर 16 रन पर गिर गए। आदिल रशीद और मोइन अली ने तीन-तीन विकेट लिए।

मलान ने खेली 74 गेंद में 87 रन की पारी
जोस बटलर ने लगातार छठी बार टॉस जीता और इस बार पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। डेविड मलान और जॉनी बेयरस्टो (15) ने तेज 48 रन जोड़े। बेयरस्टो के आउट होने के बाद मलान ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने जो रूट के साथ 80 गेंद में 85 रन की साझेदारी की। मलान ने इस दौरान वनडे में अपना सातवां अर्धशतक लगाया। दोनों की साझेदारी के दौरान इंग्लैंड विशाल स्कोर की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा था, लेकिन यहां 35 गेंद में 28 रन बनाने वाले जो रूट ने रिवर्स हिट लगाने का प्रयास किया और गेंद उनके पैरों के बीच से निकलकर स्टंप से लग गई। 10 गेंद बाद मलान भी दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट हो गए। मलान ने 74 गेंद में 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 84 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया
रूट के आउट होने के बाद 59 रन पर गिरे 5 विकेट
रूट के आउट होने से पहले इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट पर 133 रन था, लेकिन अगले 15 ओवर में उसने 59 रन पर पांच विकेट खो दिए। 35.2 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर छह विकेट पर 192 रन था। आउट होने वाले कप्तान बटलर भी थे। वह सिर्फ 5 रन बना पाए। यहां से स्टोक्स को वोक्स का साथ मिला। पहले उन्होंने 58 गेंद में अपना लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने तगड़े प्रहार शुरू किए। अगली 20 गेंदों पर उन्होंने अपना शतक पूरा कर लिया। 73 गेंद में दोनों बल्लेबाजों ने अपनी शतकीय साझेदारी पूरी कर इंग्लैंड को तीन सौ के पार कराया। यह उनका वनडे में पांचवां शतक रहा। वहीं वोक्स ने 45 गेंद में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 51 रन की पारी खेली। अंतिम 10 ओवर में इंग्लैंड ने 124 रन बनाए। बास डि लीडे ने 74 रन देकर तीन विकेट लिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें