पिछले साल आईपीएल के दौरान मुंबई के रेव पार्टी में ड्रग सेवन के आरोपियों में से एक दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर वायने पर्नेल ने सोमवार को मुंबई की सत्र अदालत में समर्पण कर दिया जहां से उन्हें दस हजार रुपये के मुचलके पर जमानत मिल गई।
पिछले साल जुहू रेव पार्टी में ड्रग सेवन के आरोपियों को अदालत ने पेशी के लिए निर्देश दिए थे।
इस मामले में आईपीएल टीम पुणे वॉरियर्स के क्रिकेटर राहुल शर्मा, अभिनेता अपूर्व अग्निहोत्री, फैशन डिजाइनर राकी एस और पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का पुत्र अंगद भी आरोपी पाए गए थे।
मुंबई पुलिस ने गत छह मई को जुहू के एक होटल पर छापा मारकर रेव पार्टी में शामिल 86 लोगों को गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने इस छापेमारी में 110 ग्राम कोकीन भी जब्त की थी। पूरे मामले में पुलिस ने अदालत में 1200 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया था।