फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट की तैयारी के लिए स्वदेश लौटे वॉटसन

Fri, 19 Oct 2012 06:36 PM IST
डरबन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के आदेश पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेन वॉटसन चैंपियंस लीग 20टी टूर्नामेंट को बीच में छोड़कर स्वदेश लौट गए हैं। वॉटसन दक्षिण अफ्रीका में चैंपियंस लीग टी-20 में सिडनी सिक्सर्स टीम की ओर से खेल रहे थे। दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली जाने वाली आगामी टेस्ट सीरीज के मद्देनजर सीए ने वॉटसन को स्वदेश लौटने के लिए कहा था।
विज्ञापन


चैंपियंस लीग में वॉटसन का प्रदर्शन शानदार रहा। गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका की हाइवेल्ड लायंस के खिलाफ वॉटसन ने पहले शानदार गेंदबाजी कर दो विकेट झटके और उसके बाद उन्होंने 38 गेंदों पर 47 रन बनाकर अपनी टीम को सेमीफाइनल में प्रवेश कराया। इससे पहले, श्रीलंका में संपन्न टी-20 विश्व कप में वॉटसन का प्रदर्शन शानदार रहा था। विश्व कप में वॉटसन चार मैचों में लगातार चार बार ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे थे। इसके अलावा उन्हें ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें