फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat-Anushka in London: लंदन में परिवार के साथ समय बिता रहे विराट कोहली, अनुष्का के साथ मस्ती का वीडियो वायरल

Sun, 17 Aug 2025 10:27 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

किंग कोहली ने मई में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था। अब वह अक्तूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलते नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विराट-अनुष्का - फोटो : anushka sharma-instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों परिवार के साथ लंदन में समय बिता रहे हैं। रविवार को उन्हें लंदन की सड़कों पर पत्नी अनुष्का के साथ लोकल लोगों से बातचीत करते देखा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बता दें कि, किंग कोहली ने मई में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था। अब वह अक्तूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलते नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित के साथ खेलते दिखेंगे कोहली
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। अब वे सिर्फ वनडे प्रारूप में ही टीम इंडिया का हिस्सा होंगे। भारत की अगली वनडे सीरीज अक्तूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाएगी, जहां कोहली कप्तान रोहित शर्मा के साथ खेलते हुए नजर आएंगे। रोहित शर्मा भी कोहली की तरह टेस्ट और टी20 क्रिकेट से पहले ही विदा ले चुके हैं।

कोहली ने आखिरी बार भारत के लिए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेला था। उस टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने मैच जिताने वाली शतकीय पारी खेली, जबकि सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 रनों की दमदार पारी खेलकर टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें