भारत के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर ने अपनी सर्वकालिक वनडे टीम चुनी। इसमें पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ चार भारतीय शामिल हैं। जाफर ने महान सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा को ओपनिंग जोड़ी के रूप में चुना। धोनी को कप्तान बनाया जबकि तीसरे नंबर पर विंडीज दिग्गज विवियन रिचर्ड्स रहे। मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली को नंबर-4 पर रखा। पांचवें नंबर पर एबी डीविलियर्स और छठे पर बेन स्टोक्स रहे। गेंदबाजों में पेसर जोएल गार्नर, वसीम अकरम, ग्लेन मैक्ग्रा के अलावा स्पिनर सकलैन मुश्ताक और शेन वॉर्न को चुना। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को 12वां खिलाड़ी चुना।