फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wasim Jaffer: चांद की सतह देखकर वसीम जाफर ने बनाई टीम; तीन स्पिनर, एक ऑलराउंडर को मौका, पहले बैटिंग का फैसला

Thu, 24 Aug 2023 11:24 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वसीम जाफर ने अपनी टीम में तीन स्पिन गेंदबाजों के साथ एक तेज गेंदबाज और एक ऑलराउंडर को मौका दिया है। इसके साथ ही उन्होंने साफ किया है कि चांद की सतह को देखते हुए पहले बल्लेबाजी करना सही फैसला होगा। 
 
विज्ञापन
वसीम जाफर ने चांद की सतह के हिसाब से टीम चुनी है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अपने मजेदार पोस्ट के लिए काफी चर्चित हैं। जाफर ने एक बाद फिर मजेदार पोस्ट किया है। उन्होंने चांद की सतह को देखते हुए अपनी टीम बनाई है। जाफर की इस पोस्ट पर फैंस काफी मजे ले रहे हैं। 
विज्ञापन


भारत के इसरो ने बुधवार के दिन अपने चंद्रयान 3 को सफलतापूर्वक चांद के दक्षिणी ध्रुव में लैंड कराया। इसके साथ ही भारत चांद पर अपना रोवर लैंड कराने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया। भारत से पहले अमेरिका, रूस और चीन ऐसा कर चुके हैं। भारत दुनिया का पहला देश है, जिसने चांद के दक्षिणी ध्रुव में अपना रोवर भेजा है। वैज्ञानिकों के अनुसार चांद के दक्षिणी ध्रुव में पानी के विशाल भंडार हो सकते हैं। चांद का यह हिस्सा हमेशा से ही वैज्ञानिकों की रुचि का विषय रहा है। 

भारत के इसरो ने इससे पहले 2019 में भी अपना चंद्रयान भेजा था, लेकिन तब भारत को सफलता नहीं मिली थी। अब चार साल बाद भारत ने सफलतापूर्वक चंद्रयान को चांद पर लैंड कराया है। भारत की इस सफलता के बाद हर भारतीय खुश है और सभी ने एक दूसरे को बधाई संदेश प्रेषित किए। इसी बीच वसीम जाफर ने चांद की सतह की फोटो शेयर करते हुए अपनी टीम चुनी। 
विज्ञापन




वसीम जाफर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर चांद की सतह की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा "निश्चित रूप से पहले बल्लेबाजी वाली सतह है। मैं तीन स्पिनरों, एक तेज गेंदबाज और एक ऑल राउंडर के साथ जाऊंगा।" इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जो तस्वीर वे शेयर कर रहे हैं। वह चंद्रयान 3 ने भेजी है।



इससे पहले जाफर ने इसरो के वैज्ञानिकों की तस्वीर शेयर करते हुए उनकी तारीफ की थी और कहा कि हमें चांद पर ले जाने वाले लोग जमीन से जुड़े हो सकते हैं। यही हमारी संस्कृति की विशेषता है। 



चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर जाफर ने लिखा था कि भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है। हम सब के लिए यह गर्व का विषय है। इसरो के महान वैज्ञानिकों के लिए हर पुरस्कार छोटा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें