फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू क्रिकेट के सरताज हैं वसीम जाफर, 40 की उम्र में कर दिया यह कारनामा

Thu, 15 Mar 2018 03:41 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Wasim Jaffer
विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार वसीम जाफर ने उम्र का तकाजा ना देखते हुए 40 साल की उम्र में शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया है। नागपुर में खेले जा रहे ईरानी ट्रॉफी जाफर ने दोहरा शतक जड़ दिया है। खबर लिखे जाने तक वह 220 रन बनाकर क्रिज पर मैजूद हैं। वहीं, जाफर का साथ दे रहे सतीश खेल के दूसरे दिन नाबाद 112 रन बनाकर खेल रहे हैं।

विज्ञापन


इसके साथ ही वह वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 18000 रन पूरे कर लिए। विदर्भ की तरफ से खेल रहे जाफर ने पहले दिन 166 गेंदों में 16 चौके तथा एक छक्के की मदद से नाबाद 113 रन बनाए थे जबकि दूसरे दिन उन्होंने अपनी नाबाद पारी में और रनों का इजाफा कर दोहरा शतक ठोक दिया है।

वहीं, कप्तान फजल ने भी पहले दिन 190 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से 89 रन बनाया। 32 वर्षीय फजल का यह 33वां अर्धशतक था और उनके अब प्रथम श्रेणी में 6895 रन हो गए हैं। वह महज 11 रन से अपना 17वां शतक बनाने से चूक गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वसीम जाफर
पहले दिन जाफर और फजल ने दूसरे विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी की। इससे पहले फजल ने संजय रामास्वामी के साथ पहले विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी की। 22 वर्षीय रामास्वामी ने 111 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 53 रन बनाए जो उनका सातवां प्रथम श्रेणी अर्धशतक था। 

शेष भारत के गेंदबाजों को दिनभर संघर्ष करना पड़ा। भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने फजल को आउट किया जबकि एक अन्य ऑफ स्पिनर जयंत यादव ने संजय का विकेट लिया। विदर्भ का पहला विकेट 101 रन पर गिरा, जबकि दूसरा झटका 218 रन के के स्कोर पर लगा।

वहीं, इसके बाद जाफर ने गणेश सतीश के साथ तीसरे विकेट के लिए पहले दिन साझेदारी में 71 रन जोड़े। वही सतीश खेल के दूसरे दिन नाबाद 104 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने शानदार शतक जड़ा। अश्विन को पहले दिन 25वें ओवर में 66 रन पर एक विकेट और जयंत यादव को 18 ओवर में 73 रन पर एक विकेट मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें