फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत से सीरीज न होने से नाराज PCB को अकरम ने दी ये सलाह

Mon, 14 Dec 2015 01:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की ओर से भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सीरीज को लेकर कोई ठोस उत्साह नहीं दिखाने से नाराज दिख रहे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को उनके अपने ही एक बड़े क्रिकेटर वसीम अकरम ने सधी हुई सलाह दी है।
विज्ञापन


पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने पीसीबी को सलाह दी है कि वह भारत में मार्च-अप्रैल में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के मैचों का बहिष्कार करने की न सोचे। उन्होंने कहा कि हां यह सच है भारतीय क्रिकेट बोर्ड भारत-पाक द्विपक्षीय सीरीज को लेकर काफी समय ले रहा है और इस पर जल्द निर्णय लिया जाना चाहिए।

कराची में एक कार्यक्रम में ‘स्विंग के सुल्तान’ ने कहा, "भारतीय क्रिकेट बोर्ड को स्पष्ट जवाब देना चाहिए कि वह हमारे साथ खेलना चाहता है कि नहीं। साथ ही पीसीबी को आगाह किया कि वह वर्ल्ड टी-20 के बहिष्कार की न सोचे।" उन्होंने कहा कि वर्ल्ड टी-20 आईसीसी की स्पर्धा है और हमें इसमें हर कीमत पर हिस्सा लेना चाहिए। यदि हम ऐसा नहीं करेंगे तो दीर्घकालिक हमारा ही नुकसान होगा।
विज्ञापन


पीसीबी प्रमुख शहरयार ने कहा था कि हमें भारत में वर्ल्ड टी-20 के लिए अपनी टीम से भेजने से पहले सरकार से सिक्योरिटी क्लियरेंस चाहिए। अकरम ने कहा कि वर्ल्ड टी-20 में नहीं खेलने से हमारी क्रिकेट और खिलाड़ियों को ही नुकसान होगा। यदि भारतीय क्रिकेट बोर्ड हमसे नहीं खेलना चाहता तो ठीक है हम भी उनसे खेले बिना रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में उन्हें ऐसा प्यार और सम्मान मिलता है जैसा पाकिस्तान में लोग हमेशा सचिन तेंदुलकर के प्रति रखते हैं। यदि हम द्विपक्षीय सीरीज खेलेंगे तो दोनों देशों के लिए अच्छा है।
विज्ञापन

'भारत के साथ सीरीज की बात अब खत्म'

द्विपक्षीय सीरीज को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के जवाब का इंतजार कर रहे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन शहरयार खान ने कहा है कि अब हम इस अध्याय को यहीं बंद कर रहे हैं। शहरयार ने बीसीसीआई को पत्र लिखकर भारतीय क्रिकेट बोर्ड को 48 घंटों के अंदर निश्चित फैसला करने के लिए कहा था। साथ ही कहा था कि अगर बीसीसीआई अपना फैसला नहीं देता है तो पीसीबी भारत के खिलाफ नहीं खेलने का फैसला ले लेगा।

शहरयार ने कहा कि हमें शनिवार शाम तक बीसीसीआई की ओर से कोई जवाब नहीं मिला था और इसलिए हम इस अध्याय को यहीं समाप्त कर रहे हैं। हालांकि हम इस बारे में सोमवार को घोषणा करेंगे।

उन्होंने कहा कि हमने भारत से खेलने का हरमुमकिन प्रयास किया। यहां तक कि बीसीसीआई के आग्रह पर यूएई की जगह श्रीलंका में खेलने के लिए तैयार हुए लेकिन हमारी कोशिशें बेकार गईं। हमने पिछले साल बीसीसीआई के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए थे और उनके साथ खेलने को लेकर गंभीर थे। भारत ने 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान के साथ कोई पूर्ण द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें