फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World cup 2023: पीसीबी के मैदान विवाद को लेकर वसीम अकरम का बयान, कहा- पूरी दुनिया में खुद का मजाक न बनाएं

Thu, 29 Jun 2023 04:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

पीसीबी ने मांग की थी कि अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैचों के निर्धारित मैदानों की अदला-बदली कर दी जाए क्योंकि परिस्थितियां विपक्षीय टीम के लिए अनुकूल रहेंगी। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ अहमदाबाद में खेलने पर भी आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन
वसीम अकरम ने पीसीबी पर निशाना साधा है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी ने भारत में होने वाले विश्व कप के शेड्यूल का एलान कर दिया है। शेड्यूल के मुताबिक 15 अक्तूबर को पाकिस्तान भारत से अहमदाबाद में भिड़ेगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कुछ निर्धारित मैदानों पर खेलने में आपत्ति जताई थी। पाकिस्तान को चेन्नई के चेपक में अफगानिस्तान और बेंगलुरु के चिन्नास्वामी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलने हैं।
विज्ञापन

वसीम अकरम वेन्यू विवाद से खुश नहीं हैं

पाकिस्तान ने मांग की थी कि दोनों ही मैचों के निर्धारित मैदानों की अदला-बदली कर दी जाए क्योंकि परिस्थितियां विपक्षीय टीम के लिए अनुकूल रहेंगी। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ अहमदाबाद में खेलने पर भी आपत्ति जताई है। वहीं, पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी वसीम अकरम इस विवाद से बिल्कुल खुश नहीं हैं। उनका मानना है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ऐसी व्यर्थ बातों से खुद का मजाक बना रहा है।

पाकिस्तान की टीम की आनाकानी जारी है - फोटो : अमर उजाला
वसीम अकरम ने कहा, "मैं अहंकार में विश्वास रखता हूं। अगर आपके पास अहंकार है और आपको लग रहा है कि जो हो रहा है वह गलत है तो उसके खिलाफ बोलिए। अगर नहीं तो आगे बढ़िए। हमेशा पहले प्लान करें और सोचें की हमने जो किया उस पर टिक सकते हैं। क्या हम प्लान को पूरा कर सकेंगे? अगर नहीं तो आवाज भी मत उठाइए। इससे अंत में आपको ही हंसी का पात्र बनना पड़ता है। हम सभी अपने देश से प्यार करते हैं और जरूरत पड़ने पर उसके साथ खड़े होंगे। हर देश के साथ ऐसा ही है। अंत में यह एक खेल है। सरकारें आपस में बात करेंगी या नहीं, यह उनकी दिक्कत है। 
विज्ञापन

अकरम ने कहा कि पाकिस्तान को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले मैच से कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा- इसमें कोई समस्या नहीं है। पाकिस्तान को जहां भी खेलने को कहा जाएगा, वह खेलेगा। 'हम अहमदाबाद में नहीं खेलेंगे' का यह अनावश्यक तनाव नहीं लेना चाहिए। आप पाकिस्तानी खिलाड़ियों से पूछें, उन्हें इसकी परवाह नहीं है। वह कहीं भी मैच खेलने को तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें