टी20 विश्व कप 2021 में आज का दूसरा मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह मैच अबू धाबी के शेख जाएद क्रिकेट स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। भारतीय टीम ने जहां अभी तक टूर्नामेंट में अपनी जीत का खाता नहीं खोला है, वहीं अफगानिस्तान की टीम अब तक दो जीत दर्ज कर चुकी है। भारत को अगर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना है तो उसे हर हाल में आज जीत दर्ज करनी होगी।