फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट मैच में ओपनिंग करना चाहते हैं वाशिंगटन सुंदर, शेयर की ड्रेसिंग रूम की कई बातें

Sun, 24 Jan 2021 03:44 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वाशिंगटन की बड़ी बहन शैलजा भी पेशेवर क्रिकेटर है और ये भाई बहन कभी कभार अपनी बातें एक दूसरे से साझा भी करते हैं। वाशिंगटन ने कहा, 'अगर उसे (शैलजा) लगता है कि मुझे यह बात बतानी जरूरी है तो वह ऐसा करती है। उसके सुझाव हमेशा उपयोगी साबित होते हैं, लेकिन अमूमन घर में हम क्रिकेट पर चर्चा नहीं करते हैं।'
विज्ञापन
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : twitter@ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोच रवि शास्त्री की ड्रेसिंग रूम में दी गई 'दृढ़ता और प्रतिबद्धता' की सीख ने युवा वाशिंगटन सुंदर के लिए टॉनिक का काम किया जो किसी भी तरह की चुनौती के लिए तैयार हैं जिसमें टेस्ट मैचों में भारत के लिए पारी का आगाज करना भी शामिल है। 21 वर्षीय वाशिंगटन भारत अंडर-19 के दिनों में शीर्ष क्रम के विशेषज्ञ बल्लेबाज थे, लेकिन उन्होंने अपनी ऑफ स्पिन को निखारा और भारतीय टी-20 टीम में जगह बनाई।

विज्ञापन


ब्रिस्बेन में भारतीय जीत में अहम भूमिका निभाने वाले वाशिंगटन ने चेन्नई से अपने आवास से पीटीआई से कहा, 'अगर मुझे कभी भारत की तरफ से टेस्ट मैचों में पारी का आगाज करने का मौका मिलता है तो यह मेरे लिए वरदान होगा। मुझे लगता है कि मैं उसी तरह इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करूंगा जैसे हमारे कोच रवि सर ने अपने खेल के दिनों में किया था।'

वाशिंगटन सुंदर - फोटो : twitter
वाशिंगटन ने गाबा में पहली पारी में 62 रन बनाकर भारत को मैच में बनाए रखा और फिर दूसरी पारी में 22 रन की तेजतर्रार पारी खेली जिसमें पैट कमिंस पर लगाया गया छक्का भी शामिल है, इसके अलावा उन्होंने चार विकेट भी लिए। उन्होंने कहा, 'रवि सर ने हमें खेल के अपने दिनों की प्रेरणादायी बातें बताई। जैसे कि कैसे उन्होंने विशेषज्ञ स्पिनर के तौर पर पदार्पण किया तथा चार विकेट लिए और न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच में दसवें नंबर पर बल्लेबाजी की।'

वाशिंगटन ने कहा, 'और वहां से वह कैसे टेस्ट सलामी बल्लेबाज बने और उन्होंने कैसे अपने जमाने के सभी शीर्ष तेज गेंदबाजों का सामना किया। मैं भी उनकी तरह टेस्ट मैचों में पारी की शुरुआत करना पसंद करूंगा।' उनका मानना है कि टेस्ट टीम में आए किसी युवा खिलाड़ी के लिए किसी बाहरी खिलाड़ी से प्रेरणा लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि भारतीय ड्रेसिंग रूम में ही कई आदर्श खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

वाशिंगटन सुंदर - फोटो : @Sundarwashi5
वाशिंगटन ने कहा, 'एक युवा होने के नाते जब मैं किसी से प्रेरणा लेना चाहता हूं तो मुझे अपने ड्रेसिंग रूम में ही इतने अधिक आदर्श खिलाड़ी मिल जाते हैं। विराट कोहली, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, आर अश्विन जैसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी वहां हैं। ये खिलाड़ी हमेशा आपकी मदद के लिए तैयार रहते हैं।'

वाशिंगटन को सीमित ओवरों की श्रृंखला समाप्त होने के बाद नेट गेंदबाज के रूप में ऑस्ट्रेलिया में रहने के लिए कहा गया। इससे उन्हें लाल गेंद से नेट पर काफी गेंदबाजी करने को मिली। भारत की तरफ से एक टेस्ट के अलावा 26 टी-20 और एक वन-डे खेलने वाले वाशिंगटन ने कहा, 'इससे निश्चित तौर पर मुझे मदद मिली क्योंकि मुझे टेस्ट मैचों के लिए टीम में बने रहने के लिए कहा गया था, लेकिन वह हमारे गेंदबाजी कोच भरत अरुण सर सहित सभी कोचों की रणनीति थी जिससे मदद मिली।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें