फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाशिंगटन सुंदर ने पिता को सौंपी '301 नंबर' की टोपी, ब्रिस्बेन टेस्ट में किया था डेब्यू

Sat, 23 Jan 2021 09:14 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : @Sundarwashi5
विज्ञापन

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच से डेब्यू करने वाले वाशिंगटन सुंदर ने शनिवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अपने पिता के साथ एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में सुंदर के पिता के हाथ में 301 नंबर की टेस्ट कैप है। यह कैप सुंदर ने अपने डेब्यू टेस्ट में पहनी थी। बता दें कि ब्रिस्बेन में सुंदर भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 301वें खिलाड़ी बने थे।

विज्ञापन

 


बता दें कि चौथे टेस्ट में डेब्यू करने करने वाले वाशिंगटन सुंदर ने उम्दा गेंदबाजी की। उन्होंने पहली पारी में तीन जबकि दूसरी पारी में एक विकेट चटकाए। गेंदबाजी के साथ साथ सुंदर ने बल्लेबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन किया। पहली पारी में उन्हेंने 144 गेंदों में 62 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने सात चौके और एक छक्के  लगाए। सातवें विकेट के लिए सुंदर ने शार्दुल के साथ मिलकर 123 रन की शतकीय साझेदारी की।

वहीं, सुंदर (22) ने दूसरी पारी में ऋषभ पंत का बखूबी साथ निभाया। सुंदर ने कमिंस की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका लगाकर माहौल बदला। पंत के साथ छठे विकेट के लिए 53 रन जोड़कर वह लियोन की गेंद पर बोल्ड हो गए। सुंदर ने अपनी बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया। यहां तक की ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी एलन बॉर्डर ने भी सुंदर की तारीफ की थी। उन्होंने कहा, 'सुंदर की बल्लेबाजी देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा है कि वे अपना पहला मैच खेल रहे हैं।'

विज्ञापन


बीते दिनों मीडिया से बातचीत में सुंदर के पिता ने कहा था कि उनके बेटे में एक महान खिलाड़ी बनने के सारे गुण हैं। सुंदर बहुत मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी हैं। बता दें कि ब्रिस्बेन टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम की। इस शानदार जीत में युवा खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा। इनमें से एक नाम वाशिंगटन सुंदर का भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें