फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो:  स्लेजिंग के बीच वार्नर ने दिखाई खेल भावना, पांड्या को कर दिया खुश

Thu, 28 Sep 2017 06:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
डेविड वार्नर - फोटो : PTI
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने ओपनर डेविड वार्नर (124) के धुआंधार शतक और आरोन फिंच (94) की उम्दा पारी की बदौलत गुरुवार को चौथे वन-डे में टीम इंडिया को 335 रन की चुनौती दी। 
विज्ञापन


बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मेहमान टीम का फैसला एकदम सही साबित होता दिखा जब ओपनर डेविड वार्नर और आरोन फिंच ने 231 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की।

टीम इंडिया विकेट के लिए तरसती दिखी और इसी दौरान कई मौको पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच गर्मजोशी भरी बातचीत देखने को भी मिली। हालांकि, मैच के दौरान एक ऐसा पल भी आया जब डेविड वार्नर ने स्लेजिंग के दौर के बीच खेल भावना का परिचय दिया और हार्दिक पांड्या समेत भारतीय क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया।
विज्ञापन




यह वाकया 28वें ओवर का है। हार्दिक पांड्या ओवर की तीसरी गेंद लेकर रनअप पर आ रहे थे कि तभी उनके हाथ से गेंद फिसल गई जो बीच पिच पर जाती दिखी। वार्नर गेंद के पीछे दौड़ पड़े और उसे उठाकर हार्दिक पांड्या को दे दी। पांड्या तब अपने रनअप पर लौट रहे थे। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने वार्नर की खेल भावना देखकर तालियां बजाई और अपनी खुशी जाहिर की।

बता दें कि चौथे वन-डे में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 334 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने समाचार लिखे जाने तक 15 ओवर में बिना किसी नुकसान के 86 रन बना लिए थे। पता हो कि टीम इंडिया मौजूदा पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की बढ़त पर है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें