फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडनी टेस्टः वॉर्नर और ह्यूज शतक से चूके

Fri, 04 Jan 2013 02:50 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट पर 342 रन बनाकर श्रीलंका पर 48 रनों की बढ़त ले ली है। गुरुवार को श्रीलंका की पहली पारी 294 रनों पर सिमट गई थी।
विज्ञापन


आज ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वॉर्नर और फिल ह्यूज ने शानदार बल्लेबाजी को प्रदर्शन किया। हालांकि दोनों खिलाड़ी शतक से चूक गए। वॉर्नर ने 150 गेंदों पर 85 रन बनाए। उन्हें दिलशान की गेंद पर प्रसाद ने कैच किया।

फिल ह्यूज ने 143 गेंदों पर 87 रन बनाए। उन्हें रंगना हेराथ की गेंद पर चांडीमल ने कैच किया। करियर का अंतिम टेस्ट खेल रहे माइक हसी इस पारी में कुछ खास नहीं कर सके। 25 रन के स्कोर पर करूणारत्ने ने उन्हें रन आउट कर दिया।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की ओर से आउट होने वाले अन्य बल्लेबाज कप्तान माईकल क्लार्क और मिशेल जॉनसन रहे। क्लार्क ने अर्द्घशतक (50) लगाया जबकि, जॉनसन ने 13 रन बनाए। मैथ्यू वेड 47 रन और पीटर सिडल 16 रन बनाकर अब भी क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन


श्रीलंका ने रंगाना हेराथ ने 2 और तिलक रत्ने दिलशान ने एक विकेट लिया। ऑस्ट्रेलिया पहले दोनों टेस्ट जीतकर सीरिज में अविजित बढ़त ले चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें