फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियोः रबाडा की गेंद पर आउट होने के बाद दर्शक से जा भिड़े डेविड वॉर्नर

Sat, 24 Mar 2018 07:10 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डेविड वॉर्नर - फोटो : file
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे केपटाउन टेस्ट में एक बार फिर कंगारू टीम के ओपनर डेविड वॉर्नर मैदान पर उलझ पड़े। हालांकि इस बार वह किसी खिलाड़ी नहीं बल्कि एक दर्शक से कहासुनी करने लगे। दरअसल द. अफ्रीका को 311 रन पर ऑल आउट करके ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजी करने उतरी और छठे ओवर में कागिस रबाडा ने वार्नर को क्लीन बोल्ड करके पवेलियन की राह दिखा दी।

विज्ञापन


जल्दी आउट होकर वॉर्नर काफी दुखी थी लेकिन और गुस्से में पवेलियन जा रहे थे कि रास्ते में एक दर्शक उनसे कुछ कहने लगते हैं। इस पर वॉर्नर भड़क जाते हैं और उस दर्शक के साथ उलझने लगते हैं। विवाद बढ़ते देख वहां खड़ा सुरक्षाकर्मी बीच में आता है और दोनों से कुछ कहता है।  

इस मामले में क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने वार्नर पर टिप्पणी करने वाले दर्शक को स्टेडियम से बाहर करने की जानकारी दी है। साथ ही सुरक्षा में भी इजाफा कर दिया है। बता दें कि वार्नर इससे पहले द. अफ्रीका के विकेट कीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक से भी उलझ चुके हैं। 
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में वार्नर को साफतौर पर डिकॉक से लड़ते हुए देखा गया था। डिकॉक से उलझने के बाद वार्नर ने कहा था कि वह निजी हमलों से बेहद गुस्से में थे।  
विज्ञापन


देखिए वीडियो-
 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें