फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित, मनीष के शतक के बाद करन का जलवा, श्रीलंका हारी

Thu, 30 Oct 2014 05:34 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले अभ्यास मैच में श्रीलंका को जोर का झटका लगा और उसे भारत-ए के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन


मुंबई के बेब्रोर्न स्टेडियम में खेले गए एकदिवसीय मुकाबले में श्रीलंका की टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 294 रन ही बना सकी और मेजबान टीम ने यह मैच 88 रनों से जीत लिया।

इससे पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद भारत की ए टीम ने रनों का अंबार लगाते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 382 रनों को विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। भारतीय टीम के इस स्कोर में दो शतकों का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन


चोट के कारण कई महीनों के बाद मैदान पर वापस लौटने वाले ओपनर रोहित शर्मा ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 111 गेंदों में 142 रनों की पारी खेली। रोहित के अलावा मनीष पांडे ने भी जोरदार शतक लगाया। मनीष ने भी अपनी शतकीय पारी में 113 गेंदों में 135 रन बनाए। बाद में गेंदबाजी में युवा फिरकी गेंदबाज करन शर्मा ने भी कमाल दिखाया।

इस अभ्यास मैच में हर टीम से 15-15 खिलाड़ी खेल सकते थे लेकिन उनमें से 11 ही बल्लेबाज बैटिंग कर सकते थे और 11 ही खिलाड़ियों को मैदान पर क्षेत्ररक्षण करना था।

दो शतकों ने भारतीय टीम को दिया बड़ा स्कोर

श्रीलंका से मिले पहले बल्‍लेबाजी करने के न्योता ‌का फायदा भारतीय टीम ने जमकर उठाया और रोहित शर्मा ने उन्मुक्त चंद के साथ पहले विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी शानदार वापसी की। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उतरने से पहले रोहित के लिए यह मैच बेहद खास था और उसमें उन्होंने काफी ह‌द तक सफलता भी हासिल कर ली।

इंग्लैंड दौरे के दौरान वनडे सीरीज के पहले मैच में रोहित चोटिल हो गए थे और उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा। इस मैच में उन्होंने 142 रनों की पारी में 18 चौके और एक छक्का भी लगाया। उन्मुक्त ने भी 54 रनों की उम्दा पारी खेली।

उन्मुक्त के जाने के बाद रोहित ने मनीष पांडे के साथ दूसरे विकेट के लिए 214 रनों की बड़ी साझेदारी की। दोनों ने शतक ठोके। हालांकि दो शतकीय पारी के बाद टीम के कप्‍तान मनोज तिवारी ने 36 रनों का योगदान दिया।

भारत का स्कोर एक समय 2 विकेट पर 373 रन था लेकिन 10 रन के अंदर 4 विकेट गंवा दिए। लेकिन भारत 382 रन बनाने में कामयाब रहा। भारतीय पारी में 43 चौके और 5 छक्के लगे।
विज्ञापन

बड़े लक्ष्य का सामना नहीं कर सकी श्रीलंका की टीम

भारत-ए से मिले 383 रनों के बड़े लक्ष्य के जवाब में श्रीलंका को अच्छी शुरुआत नहीं मिली और पहले ही ओवर में कुशल परेरा 4 रन बनाकर आउट हो गए। लगभग 9 रन प्रति ओवर के हिसाब से रन बनाने की चुनौती के आगे श्रीलंका की टीम धुंआधार शुरुआत नहीं कर सकी।

एक बड़ी साझेदारी को तरसती श्रीलंका 50 ओवर में 294 रन ही बना पाई। उसकी ओर से ओपनर उपल थरंगा ने सर्वाधिक 76 रनों का योगदान दिया। लेकिन अन्य बल्‍लेबाज करन शर्मा की गेंदबाजी का सामना नहीं कर सके।

शीर्ष क्रम के बल्‍लेबाज दिलशान तिलकरत्ने (14), कुमार संगकारा (34), महेला जयवर्धने (33) और कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (3) टीम के लिए बड़ा योगदान नहीं कर सके।

भारत की ओर से करन शर्मा ने 10 ओवर में 2 मेडन के साथ 47 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि परवेज रसूल और धवल कुलकर्णी ने 2-2 विकेट निकाले। एक विकेट कुलदीप यादव को मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें