क्रिकेटर हरभजन सिंह के एक ट्वीट्स से सोशल मीडिया पर बवाल हो गया है। हरभजन सिंह इन दिनों ट्विटर पर काफी सक्रिय हैं। पिछले कुछ समय से हरभजन सिंह का ट्वीट खबर बनने लगा है।
इस बार उन्होंने सौरव गांगुली के बर्थडे पर एक ट्वीट किया। भज्जी ने इस ट्वीट पर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को जन्मदिन की बधाई दी। एक तरह से देखा जाए तो भज्जी के इस ट्वीट में सिर्फ अपने पसंदीदा कप्तान के जन्मदिन पर दी गईं शुभकामनाएं हैं।
ट्वीट में उन्होंने सौरव गांगुली को 'इंडिया का बेस्ट कैप्टन' लिख दिया, जिसके बाद धोनी के फैन्स ने अपना गुस्सा भज्जी पर उतारना शुरू कर दिया। गांगुली के फैन और धोनी के फैन आपस में इस बात पर बहस करने लगे कि कौन सा कप्तान इंडिया का बेस्ट कप्तान है।
@SGanguly99 india s best captain ever.who showed th way to win abroad.Champion,Fighter,Tiger,A friend happy bday😘❤️ pic.twitter.com/zmX2e5m5lx
— Harbhajan Singh (@harbhajan_singh) July 8, 2016