पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया
टी-20 वर्ल्डकप 2021 के अपने पहले मैच में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। यह पहला मौका था, जब पाकिस्तान की टीम वर्ल्डकप में भारत से जीती थी। इस मैच में पाकिस्तान के ओपनर बाबर आजम ने नाबाद 68 और मोहम्मद रिजवान ने नाबाद 79 रन की पारी खेली थी। इस जोड़ी ने बिना कोई विकेट गंवाए 152 रनों के लक्ष्य का पीछा कर लिया था।
पाकिस्तान के मंत्री ने कहा यह इस्लाम की जीत
पाकिस्तान के मंत्री शेख रसीद का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि इस मैच में दुनिया भर के मुसलमानों की भावनाएं पाकिस्तान के साथ थीं। भारत के भी मुस्लिम पाकिस्तान के साथ थे। उनके इस बयान पर भी काफी बवाल हो रहा है।
कुफर टूटने वाली बात पर निकली बाबर की हंसी
भारत और पाकिस्तान के मैच के बाद का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पाकिस्तान के कमेंटेटर बाजिद खान बाबर आजम से कहते हैं कि कुफर तो टूट ही गया। इसके जवाब में बाबर आजम हंसने लगते हैं और कहते हैं कि ये अल्लाह का करम है।