फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर की मुराद पूरी, वानखेड़े में विदाई

Tue, 15 Oct 2013 06:20 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को सचिन तेंदुलकर के 200वें टेस्ट के लिए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर अपनी मुहर लगा दी है।
विज्ञापन


मुंबई में राजीव शुक्ला की अध्यक्षता में कार्यक्रम एवं दौरा समिति आज वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने खेली जाने वाली दो टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए स्थलों का निर्धारण कर दिया है।

मास्टर ब्लास्टर के ऐतिहासिक 200वें टेस्ट के लिए समिति ने आधिकारिक तौर पर वानखेड़े स्टेडियम पर अपनी मुहर लगा दी है। सचिन अपना 199वां टेस्ट मैच कोलकाता के इडेन र्ड्डंस में खेलेंगे। इसके बाद वह अपना 200वां मैच खेलने मुंबई आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के अध्यक्ष रवि सावंत पहले ही साफ कर दिया था कि बीसीसीआई सचिन के करियर के आखिरी टेस्ट मैच के लिए एमसीए को अनुमति दे चुका है।

भारत को घरेलू सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ छह से 10 नवंबर और 14 से 18 नवंबर को दो टेस्ट खेलने हैं जबकि दोनों टीमों के बीच 21, 24 और 27 नवंबर को तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें